बिलासपुर

धर्म के मार्ग पर अगर बाधा है..तो उसका विरोध आवश्यक हो जाता है-पं दीपक शर्मा

सीपत । इतिहास ऐसे अनेको उदाहरण से भरा हुआ है कि जब किसी सामर्थ्यशाली प्रभुत्व सम्पन्न राजा द्वारा अनीति रोपित करने का प्रयास किया गया तब-तब उस सत्ता का विरोध हुआ ऐसे स्वेच्छाचारी सम्राटों के अभिमान को नष्ट करने या तो भगवान स्वयं या किसी को माध्यम बना कर संसार के सामने प्रस्तुत करते हैं। यह कथन ग्राम झलमला में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण कथा के अवसर पर व्यास आसान से पंडित दीपक शर्मा ने कही।

कथा सुनाते पंडित दीपक शर्मा जी

कथा का विस्तार करते हुए पंडित दीपक ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में वर्णित भक्त प्रह्लाद चरित्र को संसार में भगवतसत्ता स्थापना हेतु पहली क्रांति के रूप में देखा जा सकता है.यह कथा हमे प्रेरित करती है कि ईश्वरीय सत्ता ही सर्वोपरि है आतताई कोई भी हो यदि वह धर्म के मार्ग पर बाधा है तो उसका विरोध आवश्यक हो जाता है भक्त प्रह्लाद ने अनीति सहन करने की अपेक्षा अपने पिता का विरोध करना श्रेयस्कर माना क्योंकि अधर्म को सहन करना भी एक अधर्म है इसलिए भक्त का कर्तव्य है कि वह सदैव सदाचार से युक्त आचरण को प्रश्रय देवे का प्रचार करे ईश्वरीय सत्ता को परम् सत्य माने ओर धर्म स्थापना के कार्य में सदा संलग्न रहे।

कथा श्रवण करते हैं श्रोतागण

कथा स्थल पर मुख्य यजमान धनलाल साहू, अन्नपूर्णा साहू शत्रुहन साहू,सन्त कुमार साहू, सावित्री साहू, अहिल्या साहू, नागेश्वरी साहू, श्यामलाल साहू, रामरतन साहू,मंगल प्रसाद साहू,देवेश शर्मा,विनीत गुरुद्वान, कृष्ण कुमार यादव ओमप्रकाश पाटनवर,संतोषी पाटनवर,ईश्वर शर्मा सहित श्रोतागण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...