गतौरा में महात्मा ज्योति बा फुले की जयंती मनाई गई…जिला ओबीसी अध्यक्ष राठौर ने कहा….महात्मा फुले ने समाज को शिक्षा के एक सूत्र में पिरोने का काम किया…?

कशिश न्यूज़ बिलासपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष रामनारायण राठौर की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्राम गतौरा में महात्मा ज्योति बा फुले जयंती मनाई गई। जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष ने सर्वप्रथम महात्मा जी की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि ज्योति बा फुले ने किस तरह समाज के लोगों को शिक्षा की ओर अग्रसर किया और एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज से पहले अपने समय में उन्होंने बहुत कठिनाइयां झेली उनके समय में शिक्षा का अभाव था। कुछ लोग उनकी मजाक उड़ाते थे, परंतु उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं माना और लक्ष्य को निर्धारित कर सफलता प्राप्त करते हुए शिक्षित बने।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा की अलख महात्मा फुले ने ही जगाई थी, जिससे आज महिलाएं कदम से कदम मिला कर चल रही हैं। महात्मा फुले ने एक जाति समाज तक सीमित नहीं रहे बल्कि पूरे समाज का सामाजिक सुधार किया। ज्योति बा जी ने पिछडे वर्गो के उद्धार के लिए भी कार्य किया। इस अवसर पर ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



