बिलासपुर

दंतैल हाथी सीपत के सोंठी जंगल में आमद.. बाल बाल बची ग्रामीण की जान..आसपास के 20 गांव में दहशत वन विभाग का अमला सक्रिय…@

बिटकुला में किसानों के फसल को क्षति पहुंचाया बालबाल बची किसान की जान

@ रियाज़ अशरफी

कोरबा से भटककर पंतोरा के कटरा जंगल मे 20 दिनो तक विचरण करने वाले दंतैल हाथी अब बुधवार की देर रात सीपत तहसील के बिटकुला पहुंचा गया है वहां कई किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद सोंठी के घने जंगल के बीच पहुंच गया है। दंतैल हाथी के आमद से आसपास के ग्राम सोंठी, निरतु, अदराली, बिटकुला, आमानारा, पैंगवापरा,जेवरा,खोंधरा,कनई, जुहली, कुकदा,मड़ई, खम्हरिया, लुतरा, ऊनि, कुली सहित आसपास के बीस गांव के लोगो मे दहशत बनी हुई है। फारेस्ट कर्मचारी-अधिकारी हाथी के गतिविधियों पर पर नजर रखे हुए है।

खेत मे फसल के बीच हाथी के पांव का निशान

बाल बाल बची पंच कार्तिक की जान

ग्राम पंचायत बिटकुला के आश्रित गांव पैंगवापरा से पंच कार्तिक राम को रात लगभग 1 बजे घर के बाड़ी में लगे फसल को किसी जानवर के नुकसान पहुंचाने का आभास हुआ उसे भगाने के लिए वह बाहर निकला तो देखा की सामने विशाल दंतैल हाथी भुट्टा और गन्ना को खा रहा है यह देखकर डर से कार्तिक वही पर मूर्छित होकर गिर गया। फिर किसी तरह घर के अंदर भागकर बड़ी मुश्किल से वह अपनी जान बचा पाया

पांच कार्तिक राम जिसने भाग कर हाथी से अपनी जान बचाई

कटरा सर्किल में तीन मवेशियों को मारकर सोंठी पहुंचा दंतैल

जांजगीर जिला के खिसोरा जंगल से निकलकर दो दिन पहले वह बलौदा वन परिक्षेत्र के नवापारा कटरा जंगल में पहुंचा था। बुधवार को बिलासपुर जिले के सौंठी सर्किल के पास पहुंच गया है। जाते जाते कटरा सर्किल में तीन मवेशियों को दंतैल ने जान से मार दिया है।

फरवरी 2023 में पहुंचा था 6 हाथियों का दल

डेढ़ वर्ष पहले फरवरी 2023 में उड़ीसा से भटककर रायगढ़, शक्ति,जांजगीर से पोड़ी दलहा के रास्ते 11 हाथियों का दल सीपत के सोंठी वन सर्किल पहुंचा था हाथियों ओ दल ने सोंठी के जंगल मे लगभग 26 घण्टे गुजारे थे। सीपत क्षेत्र के लोग अभी तक दहशत के वो 26 घण्टे नही भूल पाए है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...