बिलासपुर

कुकदा धान उपार्जन केंद्र में संस्था प्रबंधक का बड़ा कारनामा…किसान और शासन दोनों को लगा रहा है चुना..जांच होगी तो उजागर होगा मामला…?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) – आप सभी लोगो ने एक पुरानी और मशहूर कहावत.. “जब सैंया भये कोतवाल तो अब डर काहे का” .. जरूर सुनी होगी, वर्तमान में यह कहावत कुकदा धान खरीदी केंद्र के संस्था प्रबंधक पर एक दम फिट बैठता है,

जी हां आपको बताते चले कि सीपत तहसील क्षेत्र के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या.शाखा धनियां के अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति पंजी.1456 के संस्था प्रबंधक कोमल प्रसाद अहीर द्वारा धान खरीदी में किसानों से प्रति बोरी 2 से 3 किलो तक अधिक धान लेकर भारी अनियमितता बरती जा रही है, लेकिन शासन प्रशासन में बैठे हुए लोगो के पास जांच तो जांच निरीक्षण करने का भी समय नही है जानकारी मिली है कि कुकदा के धान उपार्जन केंद्र में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नही पहुंचे है।

किसानों से खरीदी जाने वाली धान की बोरी वजन 41 किलो से अधिक

प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान का अंतिम दौर चल रहा है लगभग हर समिति में 95 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है कुकदा धान खरीदी केंद्र में भी 98 फीसदी धान की खरीदी हो चुकी है,यहां के कम्प्यूटर ऑफ़रेटर कृष्ण कुमार वस्त्रकार के बताए अनुसार समिति में 556 पंजीकृत किसान है जिनसे 608 हेक्टेयर भूमि पर 24 हजार 3 सौ क्विंटल धान की खरीदी करनी है वर्तमान में लगभग 24 हजार क्विंटल की धान खरीदी हो चुकी है।

कुकदा समिति से शासन को भेजे जाने वाली धान की बोरी वजन 40 किलो से कम

सूखती के नाम पर किसानों से 42 किलो तो शासन को भेजे जा रहे धान 40 किलो से कम

एक ओर जहां किसान 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत होने से खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनसे तौल में कुकदा धान उपार्जन केंद्र प्रभारी कोमल प्रसाद अहीर द्वारा सूखती के नाम पर सभी किसानों से प्रति बोरे में किसानों से 5 सौ ग्राम से लेकर 3 किलो तक अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। जबकि उसी उपार्जन केंद्र से शासन को भेजे जा रहे धान का वजन 40 किलो से कम है । मामले में प्रशासन स्तर पर कार्रवाई नहीं किए जाने से किसान उपार्जन केंद्रों में ठगी का शिकार हो रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...