टेक्नोलॉजी

क्या…? सीपत फिर उबाल पर होगा: 16 साल पुरानी भूख, 288 अधपकी उम्मीदें और प्रभावित ग्रामों के अधूरे विकास पर सत्ता की धीमी आंच पर चढ़ती जनक्रांति की हांडी…?

क्या…फिर ‘सुलगने’ लगा है आंदोलन का चूल्हा

रियाज़ अशरफी | कशिश न्यूज़

कभी वादों की रोटियाँ सेंकने वाली सीपत की ज़मीन एक बार फिर से धधकने लगी है। 2008 की चिंगारी जो कभी ‘तंदूरी आंदोलन’ बनकर भड़की थी, अब दोबारा शोले बनकर उठने को तैयार है। इस बार मसाले और भी तीखे हैं ,288 अधूरे वादे, अधकचरा रोजगार, बदहाल गांव और एनटीपीसी की तीसरी यूनिट की गरमाई हुई सियासत।

वादे की थाली ‘गरमागरम’ नहीं, बल्कि जली हुई!

2008 के जनआंदोलन के बाद एनटीपीसी और राज्य सरकार ने एक भव्य समझौता किया था जिसमे 692 प्रभावितों को नौकरी देने का ऐलान के साथ करार हुआ था। पर 16 साल गुजरने के बाद भी सिर्फ 404 लोगों को ही नौकरी का स्वाद चखने मिला। बाकी 288 लोग आज भी वेटिंग लिस्ट में भूखे बैठे हैं,जैसे किसी सरकारी ‘ढाबे’ में “आपका नंबर आएगा” की सूखी परची लेकर इंतज़ार कर रहे हों।

तीसरी यूनिट का धुआँ बहुत है, पर रोटी अब तक नहीं

एनटीपीसी की तीसरी यूनिट अब लगभग पूरी हो चुकी है। साइट पर हलचल है, मशीनें गरज रही हैं, सीटी बज रही है, लेकिन स्थानीयों के हिस्से में सिर्फ़ धुआँ और डस्ट आया है। वादों के मेनू में रोजगार, ठेके और प्रशिक्षण सब मौजूद थे, पर परोसा गया सिर्फ़ इंतजार और निराशा।

सियासी हलचल, कौन पका रहा है ‘सिक्रेट आंदोलन रेसिपी’?

इधर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अचानक एक्टिव मोड में आ गए हैं,मीटिंग, फील्ड विज़िट्स, और बंद दरवाज़ों के पीछे होने वाली ‘आग में नमक डालने’ जैसी चर्चाएँ तेज हो रही हैं। सीपत के चूल्हे पर फिर से एक सियासी खिचड़ी पक रही है, लेकिन सवाल ये है: क्या यह 2008 जैसा जनआंदोलन फिर से जन्म लेगा…?

अबकी बार हल्का उबाल नहीं, शायद विस्फोट हो!

अब आंखें टिकी हैं उस पल पर, जब यह ‘गुप्त पकवान’ सामने आएगा। क्या 288 लोगों की बेरोजगारी की चिंगारी एक बार फिर पूरे तंत्र को झुलसा देगी? क्या सीपत फिर से विरोध की राजधानी बनेगा? फिलहाल इतना तय है की सीपत का सामाजिक तापमान उफान पर है। अगर अबकी बार आंदोलन का चूल्हा पूरी तरह सुलगा, तो बात सिर्फ़ रोटी की नहीं रहेगी, इस बार थाली में पूरी व्यवस्था पर सवाल परोसे जाएंगे।

16 साल की भूख, अधूरे वादों की कसैली रोटी और बेक़रार 288 परिवारों की सुलगती उम्मीदें, क्या सीपत की हांडी एक बार फिर उबलने को तैयार है। यह कोई आम आंदोलन नहीं होगा। उम्मीद है कि यह शायद सत्ता की कड़ाही पर चढ़ा सबसे करारा सवाल बनेगा। लेकिन यह सब नेतृत्व पर डिपेंड करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...