टेक्नोलॉजी

सेलर गौठान में गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण… ऐसा करने वाला जिले का पहला गौठान… पहले दिन डेढ़ सौ लीटर का प्रोडक्शन रोजाना दो सौ लीटर उत्पादन का लक्ष्य…?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। ग्राम पंचायत सेलर का गौठान गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण करने वाला जिले का पहला गौठान बन गया है। यूनिट से पहले दिन डेढ़ सौ लीटर पेंट का उत्पादन किया गया। यहां रोजाना दो सौ लीटर पेंट के प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा गया है।

गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से यूनिट कक्ष को पुताई करते

राज्य सरकार के मंशानुरूप बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत सेलर स्थित आदर्श गौठान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट लगाई गई है। जहां गुरुवार को डेढ़ सौ लीटर पेंट के साथ उत्पादन शुरू हो गया है। सबसे पहले गोबर से बनने वाले पेंट से शासकीय कार्यालयों की पोताई की जाएगी। सेलर का यह गौठान गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण करने वाला जिले का पहला गौठान है।

यूनिट से पेंट निकलता

25 लाख की लागत से लगाई गई है यूनिट

सेलर के गौठान में जिस मशीन के माध्यम से गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है उसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। बिलासपुर कलेक्टर ने डीएमएफ फंड से यूनिट की स्वीकृति दी है।

गोबर से पेंट तैयार करते

नारी शक्ति महिला स्व सहायता समूह कर रही है संचालन

गोबर से पेंट बनाने की यूनिट का संचालन ग्राम सेलर की नारी शक्ति महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी साहू ने बताया कि इस योजना से हमारे समूह को आर्थिक लाभ मिलेगा जिससे समूह की महिलाएं समृद्ध और खुशहाल हो सकेंगे।

ग्राम पंचायत भवन की पहले पुताई होगी गोबर पेंट से

सेलर सरपंच धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि इस प्राकृतिक गोबर पेंट से ग्राम पंचायत भवन की पहले पुताई कराई जाएगी। यह गोबर पेंट इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ बैक्टीरिया और फंगस रोधी भी है।

मस्तूरी और कोंटा में भी लगाई गई है यूनिट

गोबर से पेंट बनाने वाली यूनिट को बिलासपुर जिला के सिर्फ तीन विकासखंडों में दिया गया है। जिनमे मस्तूरी ब्लाक के ग्राम गतौरा,कोंटा के ग्राम रानीगांव तथा बिल्हा के ग्राम सेलर शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिल्हा के बाद अब मस्तूरी और कोंटा की यूनिट से भी इस माह के अंत तक गोबर से पेंट उत्पादन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...