छत्तीसगढ़

हाजी जुबैर महमूद खान को ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बिलासपुर संभाग प्रभारी की जिम्मेदारी..कहा दायित्व का निर्वहन करुंगा

बिलासपुर| राजधानी रायपुर से पूरे प्रदेश में संचालित सामाजिक संगठन “ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन” के फाउंडर मेम्बर हाजी जुबैर महमूद को बिलासपुर संभाग प्रभारी बनाया गया है। हाजी जुबैर की इस नई जिम्मेदारी की अनुशंसा संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद सिराज और सचिव फहीम अंसारी ने किया है।

नवनियुक्त संभाग प्रभारी हाजी जुबैर महमूद ने बताया कि ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन पूरे छत्तीसगढ़ में खिदमत ए खल्क के लिए काम करती है। यह पूरे प्रदेश में निस्वार्थ रूप से जनकल्याणकारी बहुमुखी कार्यों के माध्यम से शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ, मानसिक, शारीरिक, सामाजिक, साहित्यिक, आर्थिक, वैवाहिक व सहयोग के पात्र लोगों की मदद करने वाली संस्था है। “ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन” विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

उन्होंने कहा फाउंडेशन में मुझे बिलासपुर संभाग प्रभारी बनाया है, जिसे मैं पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज सचिव फहीम अंसारी सहित पूरी टीम का आभार जताया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...