छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सभापति ने ग्राम नंगोई में 10 लाख के उचित मूल्य के दुकान का किया शुभारंभ..

भाजपा छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक – अंकित गौरहा

बिलासपुर – जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंगोई में 10 लाख रुपए के शासकीय उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंकित गौरहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक है अगर उन्होंने पिछले 15 साल की सरकार में प्रदेश की जनता व किसानों को उनका हक और अधिकार दिया होता तो आज हमारा 22 वर्ष का युवा प्रदेश विकसित और पूर्ण रूप से समृद्ध होता। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जो हर वर्ग के अधिकार और सम्मान का ध्यान रखते हुए उनके हितों में कार्य कर रही है चाहे व किसान भाई हो भूमिहीन मजदूर हो,मध्यम वर्गीय परिवार हो या फिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने व परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास हो। उचित मूल्य के दुकान के सौगात देने पर ग्रामवासियों ने सभापति गौरहा का अभार व्यक्त किया।

पौंसरा गौठान मुक्तिधाम के मार्ग को पुरा करने 200 मीटर और बनेगा सीसी रोड..

जिला पंचायत सभापति ने आगे बताया कि कुछ विकास के बाधक तत्व यह चाहते ही नहीं कि क्षेत्र में विकास हो और स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा मिल सके इसलिए विकास में बाधा पहुंचाने का कार्य करते रहते हैं परंतु उनको मैं यहां बताना चाहूंगा कि उनके इस प्रयास से विकास का रथ रुकेगा नहीं और अपने जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र में लगातार विकास कार्य स्वीकृत होते रहेंगे और ग्राम वासियों को सुविधाएं मिलती रहेंगी। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पौंसरा में मुक्तिधाम व गौठान पहुंच मार्ग जो कि अधूरा है उसको पूर्ण करने के लिए 200 मीटर सीसी रोड की स्वीकृति जल्द ही होगी।
इस अवसर पर बैमा सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,नंगोई सरपंच प्रतिनिधि बुधनाथ पैगौर, धर्मेन्द्र शास्त्री,उमेश शास्त्री,सचिन धीवर सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...