छत्तीसगढ़

पर्यावरण दिवस पर वक्फ बोर्ड कार्यालय में वृक्षारोपण,चेयरमैन  बोले- हर व्यक्ति लगाए 50 पेड़, अगली पीढ़ी को देना है बेहतर वातावरण

कशिश न्यूज़| रायपुर


विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने रायपुर स्थित कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य के कैबिनेट मंत्री और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने किया।

बोर्ड कार्यालय में वृक्षारोपण करते डॉ. राज

इस मौके पर डॉ. सलीम राज ने कहा, “पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 50 पेड़ जरूर लगाने चाहिए और उनकी देखरेख भी करनी चाहिए, ताकि हम आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दे सकें।

मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ.फारूकी ने वृक्षारोपण के दौरान कहा कि पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया और कहा कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि हरियाली बढ़े और पर्यावरण संतुलित बना रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी फैजान अहमद शिबू,कारी यूसुफ रज़ा बरकाती, वरिष्ठ नेता सलामुद्दीन अशरफी, शाहिद रज़ा समेत बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...