क्राइम

अपने पिता की हत्या का बदला लेने 3 भाइयों ने मिलकर गांव के बीच चौराहे में युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला, दो गिरफ्तार…@

सरकंडा थाना के लगरा की घटना, तीसरे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

पिता की हत्या का बदला लेने तीन सगे भाइयों ने मिलकर युवक को बीच चौक पर कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद तीनों आरोपी भाग निकले। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र ग्राम लगरा में सोमवार को दोपहर 1 बजे की है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे की तलाश की जा रही है।

घटनास्थल की जांच करती सरकंडा पुलिस

जानकारी देते चले कि ग्राम लगरा के बजरंग चौक पर रक्षाबंधन के दिन सोमवार को दोपहर के समय मृतक छतराम केंवट घर से अकेला निकला था। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट योजनाबद्ध तरीके से उसके पीछे निकले। वह गांव के बजरंग चौक पर मिला। दो भाइयों ने उसे कसकर पकड़ा और तीसरे ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से उस पर वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में छतलाल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी शुरू की और गांव की घेराबंदी कर हेमंत केंवट व धर्मेंद्र को पकड़ा। वहीं, तीसरे आरोपी जितेंद्र की तलाश में पुलिस की टीम सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गिरफ्तार दो आरोपी जबकि पुलिस को तीसरे को तलाश कर रही है

मृतक ने 10 साल पहले की थी आरोपियों के पिता की हत्या

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक छतलाल और उसके पिता संतोष ने करीब 10 साल पहले धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी। घटना के समय नाबालिग होने के कारण छतलाल जेल से पहले बाहर आ गया। जबकि, उसका पिता संतोष केंवट 15 दिन पहले ही जेल से बाहर आया है।

अब बेटों को भी मारने की दे रहा था धमकी

छतलाल अपने पिता के जेल से बाहर आने के बाद जितेंद्र, हेमंत व धर्मेंद्र को जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी की मां को टोनही कहता था। छतलाल की हरकतों से परेशान होकर। तीनों भाइयों ने हत्या की योजना बनाई और उसे मौत के घाट उतार दिया।

संपत्ति को लेकर दोनों परिवार में रंजिश

पैतृक संपत्ति को लेकर दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पिता की हत्या भी जमीन विवाद के कारण ही छतलाल व उसके पिता ने की थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव और बढ़ गया था। दोनों परिवार की दुश्मनी की चर्चा पूरे गांव में है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@