क्राइम

सोंठी जंगल से इमरती सागौन लकड़ी की तस्करी पकड़ी गई, विभागीय जांच शुरू डिप्टी रेंजर की भूमिका संदिग्ध…@

पिकअप से सागौन के दरवाजे व पल्ले जब्त किए गए

कशिश न्यूज | बिलासपुर

सोंठी जंगल से सागौन की इमरती लकड़ी की तस्करी करते हुए मोपका चौकी पुलिस के प्रभारी संजू ठाकुर ने मंगलवार की सुबह एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 पीए 0310 को पकड़ा। इसमें सागौन के दो सेट दरवाजे और 7 पल्ले थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में लिया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि यह सामना बिलासपुर वनमंडल के सोंठी सर्किल में पदस्थ डिप्टी रेंजर सूरज मिश्रा का है। पुलिस ने डिप्टी रेंजर को तलब किया तो उसने उसका कच्चा बिल दिखाया। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

जिसे पुलिस ने छोड़ा उसे उड़नदस्ता ने पकड़ा अब होगी कार्यवाही

बिलासपुर उड़नदस्ता टीम के सहायक प्रभारी डिप्टी रेंजर लोकमणि त्रिपाठी के अनुसार उनकी टीम फील्ड में जा रही थी, तभी बिलासपुर के अपोलो चौक में सुबह 11:00 बजे इमारती लकड़ी से लदे पिकअप नजर आया। यह वही पिकअप और लकड़ी थी जिसे कुछ देर पहले मोपका चौकी की पुलिस ने छोड़ दिया था। उड़नदस्ता की टीम ने उसके चालक जो खुद वाहन मालिक है, सोंठी निवासी सुखदेव केंवट से जब कड़ाई से पूछताछ की तब उसने बताया कि यह सामना डिप्टी रेंजर सूरज मिश्रा की है। चालक द्वारा वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर उड़नदस्ता ने लकड़ी और वाहन को जब्त किया। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, डिप्टी रेंजर सूरज मिश्रा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं पाई गई हैं। यदि डिप्टी रेंजर की संलिप्तता साबित होती है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एक हजार रुपए किराया देकर सामान मंगाया

मोपका चौकी के पुलिस ने जब वाहन को पकड़ा और ड्राइवर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक हजार रुपए किराया देकर सोंठी के डिप्टी रेंजर सूरज मिश्रा ने अपने बिलासपुर के घर मंगाया है। मुझे नहीं पता था कि यह सामना तस्करी का है।

अफसरों को गुड़ी के विनोद फर्नीचर मार्ट का कच्चा बिल दिखाया

लकड़ी सहित वाहन को पकड़कर उड़नदस्ता ने जब पिकअप चालक से पूछताछ की तो उसने डिप्टी रेंजर सूरज मिश्रा का सामान होना बताया। सूरज मिश्रा को वन वन विभाग के जिला कार्यालय बुलाया गया तो डिप्टी रेंजर ने ग्राम गुड़ी के विनोद फर्नीचर मार्ट का दो कच्चा बिल अधिकारियों को रुपए 23,500 हजार व 6750 हजार रुपए का दिखाया। बिल उसी के नाम सूरज मिश्रा का था अधिकारियो का कहना है कि अब डिप्टी रेंजर के साथ ही विनोद फर्नीचर मार्ट की भी जांच की तैयारी है।

जंगल के अधिकारी बदले लेकिन सागौन की तस्करी नही रुकी

सोंठी जंगल में सागौन के दर्जनों पेड़ को काटकर की गई तस्करी के मामले में तत्कालीन डिप्टी रेंजर हफीज खान पर सितंबर 2024 में विभाग ने निलंबित किया था। इसके कुछ दिन बाद डिप्टी रेंजर सूरज कुमार मिश्रा को वहां नियुक्त किया गया, जंगल के अधिकारी बदले लेकिन इमारती पेड़ों की अवैध कटाई कम नहीं हुई।

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी-डीएफओ

मामले की जांच के लिए रेंजर को पत्र लिखा गया है। जांच करने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नीरज यादव, डीएफओ, वन विभाग बिलासपुर

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन