क्राइम

टीआई ने आरक्षक से मांगा माफीनामा नही देने पर रक्षित केंद्र के लिए एकतरफा रिलीव…@

(आरक्षक के बाद अब भाजपाईयों ने भी टीआई के खिलाफ मोर्चा खोला)

@ रियाज़ अशरफी

टीआई सीपत कृष्णचंद सिदार ने पीड़ित आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप पर निखित में माफीनामा देने का दबाव बनाया. माफीनामा नही देने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौखिक आदेश हवाला देते हुए आरक्षक धर्मेंद्र को रक्षित केंद्र के लिए एकतरफा रिलीव कर दिया।

                बता दें कि सीपत थाने में पदस्थ थाना प्रभारी टीआई कृष्ण चंद के खिलाफ अश्लील गाली-गलौच करते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप ने गुरुवार की सुबह 10 बजे पुलिस गणना के दौरान थाना के भीतर ही फांसी लगाने का प्रयास किया था। वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने दौड़कर आरक्षक की जान बचाई थी। इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है हालांकि विभागीय मामला होने के कारण पुलिस के बड़े अधिकारी भी इस पर लीपापोती करने में लगे है। इधर विवादित टीआई ने घटना के बाद विभाग के आला अधिकारियों के मौखिक आदेश का हवाला देते हुए शुक्रवार को पीड़ित आरक्षक को रक्षित केंद्र के लिए एकतरफा रिलीव कर दिया है।

जांच के लिए थाना पहुंचे डीएसपी

जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर डीएसपी उदयन बेहार टीआई और आरक्षक के बीच हुए विवाद की जांच करने सीपत थाना पहुंचे। घटना के समय मौजूद पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की लिखित बयान हुई। सूत्रों की माने तो पुलिस कर्मचारियों में एक को छोड़कर सभी लोगो ने टीआई पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित आरक्षक को गाली देने का आरोप लगाया है।

टीआई को हटाने भाजपाईयों ने भी खोला मोर्चा

थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार के कार्यशैली से नाराज़ सीपत भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन प्रमुख राज्यवर्धन कौशिक और अभिलेश यादव के नेतृत्व में जिला के बड़े नेताओं को टीआई को हटाने भाजपाईयों ने लिखित आवेदन दिया है बताया जा रहा है नेताओ ने भी टीआई को जल्द हटाने का आश्वासन दिया है।

माफीनामा नही दिया तो मुझे ही थाना से हटा दिया गया

आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप ने टीआई पर आरोप लगाया है कि घटना दिनांक को मुझसे ट्रांसफर आवेदन ले लिया गया और टीआई ने अपने बचाव के लिए मुझसे लिखित में माफीनामा देने का दबाव बनाया नही देने पर मामले की जांच के पहले की मुझे एकतरफा लाइन हाजिर के किये रिलीव कर दिया।

मामले की जांच की गई है- डीएसपी

डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि टीआई और आरक्षक के बीच हुए विवाद की जांच उच्च अधिकारियों के आदेश पर की गई है घटना के समय उपस्थित पुलिस वालों का बयान ले ली गई है जांच रिपोर्ट अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@