क्राइम

बिलासपुर में तीन मंजिला कॉप्लेक्स ज़मीदोज़ हो गई… नाली निर्माण के लिए निगम करा रहा था खुदाई तभी यह हादसा हो गया

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)|बिलासपुर में तीन मंजिला नव निर्मित कॉप्लेक्स शनिवार की सुबह अचानक ढह गया। इस हादसे में अभी तक किसी जन हानि की खबर नहीं आई है। जिस जगह पर भवन है, वहीं पर नगर निगम खुदाई करके नाली निर्माण करा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि, नगर निगम की इसी लापरवाही से बिल्डिंग गिरी है।

शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम 50 करोड़ रुपए की लागत से नालियों का निर्माण करा रहा है। लेकिन, इसकी प्लानिंग में मनमानी ऐसी कि मानसून शुरू होने के बाद भी काम आधा- अधूरा है। जगह-जगह सड़कों व गलियों को खोद दिया गया है, और बारिश के बीच काम चल रहा है। जबकि, यह पूरा काम मानसून से पहले हो जाना चाहिए था।

इसी नाली निर्माण की वजह से 3 मंजिला इमारत के गिरने की वजह बताई जा रही है

मंगला चौक के रिंग रोड 2 स्थित रानी सती गेट के बाजू में भी नाली बनाने के लिए खुदाई की गई है। जिसके चलते वहां बना तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स शनिवार की सुबह भराभरा कर गिर गया। घटना की खबर शहर में आग की तरह फैल गई और मौके पर सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंच गए हैं। उन्होंने हादसे की जानकारी आला अधिकारियों को दी, जिसके बाद नगर सेना की आपदा प्रबंधन टीम,बचाव दल के साथ ही नगर निगम के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि जो तीन मंजिला इमारत जमीदोज हुई है वह मेडिकल कारोबारी विकास गुप्ता का है। जिन्होंने हाल ही में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनवाया था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय वहां कोई नहीं था । फिर भी पुलिस और बचाव दल मलबा हटाकर स्थित का जायजा ले रहे है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...