क्राइम

दो साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने खोला मौत का राज, यह बनी मौत की वजह…?

(कातिल बेटे और उसके दोस्त ने मिलकर की थी विनोद महंत की हत्या)

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

तोरवा पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जुटाए साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा किया कि अवैध संबंध के संदेह में दो युवकों ने विनोद महंत की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

                 बता दे कि वर्ष 2023 में थाना तोरवा क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष थी। शव के बाएँ हाथ और दाएँ पैर में रस्सी बंधी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों और मारपीट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका स्पष्ट हुई। शुरुआत में पुलिस ने मर्ग क्रमांक 51/2023 धारा 174 जाफौ. के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मर्ग डायरी में हत्या के पर्याप्त संकेत हैं। इसके बाद अपराध क्रमांक 202/2024, धारा 302, 201 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की सघन जांच और टीम वर्क से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के पर्यवेक्षण में मृतक की पहचान और आरोपियों की तलाश जारी रही।जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक का नाम विनोद महंत, निवासी हेमु नगर, तोरवा है। उसका संबंध राजकुमारी पासी, निवासी ईमलीपारा बजरंग कॉम्प्लेक्स के पास से था।


अवैध संबंध का संदेह बना हत्या की वजह

पूछताछ में राजकुमारी पासी ने बताया कि घटना के दिन उसका पुत्र कृष्णा पाल उम्र 24 वर्ष और उसका मित्र मनोज पाल उर्फ धन्ना उम्र 21 वर्ष घर आए थे। उन्होंने विनोद महंत को उसके घर में पाया, जिससे गुस्से में आकर दोनों ने विनोद के साथ मारपीट की और बाद में मोटरसाइकिल से उसे लालखदान ले गए।

आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने लोहे की रॉड से विनोद पर हमला किया। जब वह अचेत हुआ तो उसे दोमुहानी चौथा निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, लेकिन जब उसने दोबारा हरकत की, तो सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपियों के मेमोरेण्डम पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपी कृष्णा पाल पिता स्व. कमलेश पाल निवासी परियापारा लालखदान, थाना तोरवा और मनोज पाल उर्फ धन्ना पिता शिवपाल निवासी लालखदान परियापारा, थाना तोरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस महत्वपूर्ण खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, स.उ.नि. विदेशी राम साहू, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर,आरक्षक सरफराज खान, अजय शर्मा और महिला आरक्षक ईफरानी का विशेष योगदान रहा।

थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया

“यह मामला दो साल से अंधे कत्ल के रूप में लंबित था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और टीम की मेहनत से इसे सुलझाया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है।”

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...