क्राइम

अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पाक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल

कशिश न्यूज| बिलासपुर

सीपत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ऑपरेशन “तलाश” के तहत की गई इस कार्रवाई में अमर सूर्यवंशी (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम गतौरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 सहित आईपीसी की धारा 87 और 64 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने बालिका की शीघ्र तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

आरोपी ने किया था शारीरिक शोषण

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में तत्कालीन थाना प्रभारी सउनि सहेत्तर कुर्रे,आरक्षक आकाश मिश्रा,महिला आरक्षक ज्योति जगत का सराहनीय योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...