क्राइम

श्मशान में भी सुरक्षित नहीं मुर्दे! 25 दिन पुरानी कब्र पर चला बुलडोजर, तार फेंसिंग कर सरकारी जमीन पर कब्जा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

तहसील मुख्यालय सीपत में इन दिनों बेजा कब्जाधारियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क किनारे की जमीन हो या दूसरी सरकारी भूमि, हर तरफ कब्जे की होड़ मची हुई है। अब मामला नवाडीह बस्ती के पीछे स्थित सर्व हिंदू समाज के श्मशान घाट की सरकारी भूमि तक पहुंच गया है, जहां अवैध कब्जाधारी ने न सिर्फ निर्माण कराया बल्कि 25 दिन पहले दफनाए गए मृतक की कब्र पर भी जेसीबी चलवा दी। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

इसी जगह पर कब्र थी रामकुमार की सूर्यवंशी की

जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 967 श्मशान घाट के लिए आरक्षित सरकारी भूमि है, जहां वर्षों से शव दफनाए जाते रहे हैं। इसी भूमि से लगे क्षेत्र में बिल्हा विकासखंड के ग्राम रामपुर ढोढ़ी निवासी रामखिलावन पटेल ने करीब 7 वर्ष पूर्व खसरा नंबर 938 रकबा 2.43 हेक्टेयर (60 डिसमिल) एवं खसरा नंबर 867/3 रकबा 15 डिसमिल कुल 75 डिसमिल जमीन खरीदी थी। खरीदी गई भूमि पर उसने पोल्ट्री फार्म और सब्जी बाड़ी तैयार की, लेकिन बाद में श्मशान घाट की सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर आलीशान दो मंजिला मकान खड़ा कर दिया। उसने लगभग 4 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है।

मौके पर ग्रामीण व जनप्रतिनिधि

ग्रामीणों का आरोप है कि मकान निर्माण के दौरान कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उसे श्मशान घाट की भूमि खाली करने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। हालात तब और गंभीर हो गए जब 25 दिन पहले दफन किए गए 62 वर्षीय रामकुमार सूर्यवंशी की कब्र को जेसीबी से समतल कर वहां तार फेंसिंग कर कब्जा कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे, सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार, द्वारिका प्रसाद खरे, लच्छी वर्मा,पोषण सत्यार्थी,दिनेश विजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह आलीशान मकान भी सरकारी जमीन पर निर्माण हुआ है

जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे ने कहा कि श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति के पास केवल 60 डिसमिल जमीन है, लेकिन उसने करीब 4 एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत प्रशासन से कर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार ने कहा कि सीपत में बेजा कब्जाधारियों की बाढ़ आ गई है। अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सरकारी जमीनों के साथ श्मशान घाट में दफन मुर्दे भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पंचायत और प्रशासन स्तर पर जल्द कार्रवाई के लिए पहल की जाएगी। वहीं द्वारिका प्रसाद खरे ने आक्रोश जताते हुए कहा कि श्मशान घाट की जमीन को हर हाल में कब्जामुक्त कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को हटाने की भी मांग की जाएगी, क्योंकि यह गांव की सार्वजनिक भूमि है और यहां किसी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर कब्जा हटाने, श्मशान घाट की भूमि को सुरक्षित करने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...