क्राइम

विवाह समारोह में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण, कैटरिंग मिस्त्री को खोलते तेल की कढ़ाई में धकेला — दो आरोपियों पर मामला दर्ज, पीड़ित की हालत गंभीर…@

कशिश न्यूज़ सीपत|

एक शादी की खुशियों भरी शाम उस वक्त खौफनाक मंजर में बदल गई जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने गुस्से में आकर कैटरिंग में काम कर रहे मिस्त्री को खोलते हुए तेल की कढ़ाई में धकेल दिया। पीड़ित मिस्त्री युवक बुरी तरह झुलस गया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में घायल पीड़ित

घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभट्ठी की है, जहां एक विवाह समारोह के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शादी पार्टी में भोजन व्यवस्था में कार्य कर रहे कैटरिंग मिस्त्री भरत रजक से डोसा बनाने के नाम पर जितेंद्र यादव और रामकुमार यादव ने गली गलौच करते हुए पिटाई कर दी उस वक्त कुछ लोगो ने बीचबचाव करते मामला शांत कराया। कुछ देर बाद दोनों युवक फिर वहां पहुच गए और विवाद करने लगे देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने आपा खोते हुए मिस्त्री भरत को जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह सीधे पूड़ी के उबलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा।

समारोह में चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी फैल गई। तत्काल घायल को युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है डॉक्टरों ने उसकी हालत को चिंताजनक बताया है। बस्ती पारा मचखण्डा निवासी रामायण धीवर की रिपोर्ट पर सीपत थाना के पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@