क्राइम

पहाड़ी कोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या…पति पत्नी सहित दो बच्चे फांसी पर झूलते मिले….जाने कहा का मामला….?

जशपुर। राष्ट्रपति के दत्तकपुत्र कहे जाने वाले कोरवा एक संरक्षित जनजाति है जशपुर जिले में इसी पहाड़ी कोरवा परिवार ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली है। पति-पत्नी और 2 बच्चों समेत कुल 4 लोगों की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुच गए है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के सम्हार बहार बस्ती की बताई जा रही है।

बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सभी लाशों को फंदे से उतार लिया है। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया जाएगा। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों छोटे बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर संपत्ति ने अपने आपको फांसी लगा लिया।


मृतकों के नाम राजू राम (35 वर्ष), भन्सारन बाई (22 वर्ष), देवंती (3 वर्ष), देवन साय (1 वर्ष) है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता कि कब पूरे परिवार ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता उन्हें नहीं है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले परिवार के लोग महुआ बीनकर आए थे, वे दूसरे गांव गए हुए थे। कई दिनों से महुआ बीनने के लिए वे अपने गांव से बाहर थे, इसलिए गांववालों को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। मामले को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया है भाजपा की यह जांच टीम घटना का पता लगाने उनके रिश्तेदारों से मुलाकात करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...