Uncategorizedबिलासपुर

किसानों की मांग पर खारंग जलाशय से छोड़ा गया पानी, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनावनी ने खोला डेम का कपाट…@

जनप्रतिनिधियों ने जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग की थी

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| जिले में खरीफ फसल की सिंचाई को ध्यान में रखते हुए गुरुवार की सुबह 11:00 बजे किसानों की मांग पर खारंग जलाशय (खूंटाघाट) के दांयी नहर एवं बांयी तट नहर के गेट को खोल दिया गया है। जिला पंचायत सभापति राहुल सोनावनी ने बांध के गेट को खोलने की औपचारिकता पूरी की।

तहसील क्षेत्र बेलतरा, सीपत एवं मस्तूरी के सैकड़ो किसानों को अल्प वर्षा के कारण खेती किसानी में हो रहे विलंब को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान और जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किसानों की तरफ से बिलासपुर कलेक्टर से लिखित मांग पत्र और छ.ग.मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा से खूंटाघाट जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग करते हुए बताया था कि पानी की कमी को लेकर किसान परेशान हैं। बोनी की प्रक्रिया के लिए पर्याप्त पानी नहीं है इसलिए खूंटाघाट जलाशय से किसानों को पानी दिया जाए।

जनप्रतिनिधियों की मांग और पिछड़ते खेती को ध्यान में रखते हुए जिला जल उपयोगिता समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर सौरभ कुमार ने जलाशयों के गेट खोले जाने के संबंध में सोमवार को निर्देश दिए थे। जिले के बिल्हा व मस्तूरी विकासखण्ड के गांवों में अल्प वर्षा के कारण कृषि कार्य में पिछड़ने से जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों द्वारा सिंचाई हेतु पानी की मांग की गई थी। बांध के गेट खोले जाने से क्षेत्र के किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। वर्तमान में खारंग (खूंटाघाट) जलाशय में 78.60 प्रतिशत जल भराव है।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोदावरी कमल सेन, इंजी. कमल गुप्ता, देशभक्त घृतलहरे, संजय यादव, अंकित यादव एवं शुभम टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...