Uncategorized

वैदिक महाविद्यालय में खेलकूद स्पर्धा की शुरुआत, राष्ट्र के प्रति नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर 5 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ

बिलासुर – सीपत के वैदिक महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्र के प्रति नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर कार्यशाला व क्रिकेट प्रतियोगिता से वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। खेलकूद स्पर्धा के शुभारंभ क्रिकेट से हुआ। जिसमें महाविद्यालय में चार टीमों ने भाग लिया। फाइनल स्पर्धा में बीए सेकंड ईयर से लक्ष्मीकांत सिदार की टीम व बीए फर्स्ट ईयर से अभय प्रताप की टीम के बीच मुकाबला हुआ। अभय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मीकांत सिदार की टीम 63 रन बनाकर 7 विकेट से विजेता बने। आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक इमरान अली सचिव अशोक श्रीवास व सहायक प्राध्यापक राजेंद्र सिंह क्षत्रिय अजयशंकर गंधर्व एसपी टंडन की विशेष भूमिका रही।

खेलकूद प्रतियोगिता व 12 से 16 दिसंबर तक सात दिवसीय आयोजित कार्यशाला के प्रथम दिन के शुभारंभ के पर मुख्य अतिथि के रुप मे सीपत प्रेस क्लब के सचिव रियाज अशरफी व अय्यूब खान उमा.शाला मचखण्डा स्कूल के संचालक इदरीश खान ने कहा कि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है। हारने से व्यक्ति को निराश नही होना चाहिए। हारा हुआ व्यक्ति जीवन मे संघर्षशील बनता है। खेल से ही व्यक्ति शरीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के चेयरमेन द्वारिकेश पांडेय ने कहा कि जीवन मे पढाई के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान भी महत्व रखता है। जीवन मे गंभीरता व अनुशासन रखना आवश्यक है। ज्ञान को ग्रहण करना ही जीवन की सफलता का मूलमंत्र है। शिक्षा को व्यापार न मानकर व्यक्ति निर्माण का एक माध्यम हमारी संस्था का उद्देश्य है। कार्यक्रम मे सहायक प्राध्यापक रामकुमार पटेल ने छात्रों को अपने अधिकारों के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रो हिमांशु गुप्ता व आभार संस्था सीईओ अभिनय शुक्ला ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...