Uncategorized

चरण दास महंत ने पुरस्कार की राशि विद्यालय को किया दान, शिक्षण सामग्री के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से नही होगा वंचित…

बिलासपुर- मस्तूरी विकासखण्ड ग्राम कुकदा के धनुहारपारा स्थित शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला में कार्यरत शिक्षक चरण दास महंत को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण “शिक्षादूत” से सम्मानित किया गया था । पुरस्कार के रूप में प्राप्त 5000 रुपये की नगद राशि को चरणदास महंत ने विद्यालय के बच्चों के हित में व्यय करने हेतु संस्था को दान कर दिया है। शिक्षक चरण दास महंत का कहना हैं कि विद्यालय के कई बच्चों के पास कॉपी, स्टेशनरी सामग्री नहीं होने के कारण वे स्कूल आने में संकोच करते हैं। इस राशि से उन बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद साबित होगा। साथ ही उनकी स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा । शिक्षण सामग्री के अभाव में अब विद्यालय का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

चन्द्रिका मिरी ने भी पुरस्कार की राशि से सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराया था

विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती चन्द्रिका मिरी ने भी इससे पूर्व पुरस्कार में मिली राशि को स्कूल को दान कर दिया था। उस राशि से पालकों के सहयोग से विद्यालय परिसर में एक सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराया गया था। बता दे कि उसी मंच में प्रत्येक शनिवार को योगाभ्यास का कार्यक्रम कराया जाता हैं।

जिला स्तर पर स्वच्छ विद्यालय से सम्मानित है कुकदा का यह स्कूल

धनुहारपारा के इस विद्यालय को जिला स्तर पर स्वच्छ विद्यालय के रूप में भी सम्मान मिल चुका है। यहां बच्चों को शिक्षकों के द्वारा नित नई तकनीक का उपयोग करते हुए पढ़ाया जा रहा हैं। शिक्षको के इस नई पहल और सराहनीय कार्य को मस्तूरी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज, बीआरसीसी भागवत साहू, संकुल समन्वयक बसंत जायसवाल, प्रमोद पाण्डेय, शिक्षक मनोज कुमार पाटनवार सहित पालकों ने सराहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...