मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से जाना हाल; नवरात्रि में आस्था के साथ जनसंपर्क का संदेश…@

ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर की चर्चा
कशिश |बिलासपुर
नवरात्रि पर्व के पंचमी के दिन मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और जनसंपर्क का संगम देखने को मिला। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने ग्राम शिव टिकारी स्थित मां महामाया मंदिर में माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने गांव के दुर्गा पंडाल में विराजित मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

डॉ. बांधी ने अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान भिलौनी, गोपालपुर, कुकुर्दी कला, अमलडीहा, उरईबंद, मुकुंदपुर, बसंतपुर, सोन और सोनसरी के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दुर्गोत्सव के आयोजन, गांव की सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं को लेकर भी लोगों से संवाद किया।
नवरात्रि शक्ति, भक्ति और सेवा का पर्व : डॉ. बांधी
डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति, आत्मसंयम और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का अवसर भी है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, बुराइयों का सामना करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए मिलकर काम करें।

वरिष्ठजनों से मुलाकात, गांवों का जाना हाल
दुर्गा पंडालों में दर्शन के बाद गांव में डॉ. बांधी ने वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, परिवार और गांव की परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों के अनुभवों और सुझावों को महत्व देते हुए उनसे क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान स्थानीय आवश्यकताओं, जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी ली गई।
योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने पर जोर
ग्रामीणों से संवाद के दौरान डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास और आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं की जानकारी देने और गांवों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। डॉ. बांधी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें।

नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों और दुर्गा पंडालों में उनकी उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन के साथ ग्रामीणों से संवाद का अवसर भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि खिलावन पटेल, ग्राम पंचायतों के सरपंचगण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
