अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश…@

काशिश न्यूज | सीपत
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल सीपत द्वारा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गुड़ी के मिडिल स्कूल परिसर में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गुड़ी के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग शिविर में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने स्वयं योगाभ्यास कर उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन प्रदान करता है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल के महामंत्री सतीश पटनवार एवं नारायण साहू ने योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित होकर योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनावमुक्त जीवन जी सकता है। साथ ही प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। योगाभ्यास के दौरान स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया।
इस दौरान जिला भाजपा कार्य समिति सदस्य मन्नू सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव, मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता,न मदन लाल पटनवार, भाजयुमो अध्यक्ष वैभव तंबोली,सरपंच दुर्गा साहू,रामशरण गुप्ता,देव कुमार साहू, होमेश्वर सिंह, बालेश्वर पाटनवार, हितेश कुमार गुप्ता, मिथलेश श्रीवास, यश सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी, शुभम यादव, ओम पाटनवार, तिरुपति पाटनवार, सोनू साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।
