बिलासपुर

एनटीपीसी से एनएच में राखड़ की सप्लाई:- वाहनों से उड़ती जहरीली राख से परेशान है लोग …होली के बाद बड़े आंदोलन की तैयारी में ग्रामीण..?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। एनटीपीसी सीपत से बलौदा तक राखड़ लेकर चलने वाले ट्रेलर वाहन से गिरते एस डस्ट की जहरीली धूल से दर्जनभर गांव के लोग और सड़क किनारे के व्यापारी परेशान है.क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उड़ते राखड़ से निजात दिलाने प्रशासन व एनटीपीसी प्रबंधन से कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन उन्हें अब तक इस समस्या से मुक्ति नही मिल पाई है।

देखे वीडियो:- ट्रक से सड़को पर गिरता गिला राखड़

आपको बताते चले कि एनटीपीसी सीपत के एस डेम से रोजाना सैकड़ो गाड़िया राखड़ छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यो में परिवहन हो रहा है। बिलासपुर से कोरबा के उरगा तक भारत माला योजना के तहत बनने वाली नेशनल हाइवे सड़क में भी एनटीपीसी सीपत के रलिया स्थित 1 नम्बर डेम से राखड़ की सप्लाई की जा रही है। रोजाना सौ से अधिक ट्रेलर वाहन राखड़ लेकर एनटीपीसी से बलौदा जा रहा है। उन वाहनों से सड़को पर गिरते गिला राखड़ जो सूखने के बाद धूल बनकर आंधियों की तरह उड़ रहा है उस धूल से ना सिर्फ राहगीर बल्कि सड़क किनारे के दुकानदार भी परेशान हो रहे है। प्रभावित गांव के लोग जहरीली राखड़ से छुटकारा दिलाने को लेकर एनटीपीसी सीपत प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों से कई दफा मांग कर चुके है लेकिन उन्हें इन समस्याओं से निजात नही मिल पाई है।

सड़को पर उड़ती राखड़

ठेका कंपनी जेपी एसोसिएट्स के दबंगाई के सामने…क्या बौना है प्रशासन..?

बिलासपुर से उरगा तक बनने वाली एनएच मार्ग बलौदा से होकर गुजर रही है.इस नेशनल हाईवे सड़क पर एनटीपीसी सीपत से राखड़ की सप्लाई करने का ठेका कोरबा के जेपी एसोसिएट्स को मिला है ठेका कंपनी में सौ से अधिक ट्रेलर राखड़ में चल रहा है जिनमे ज्यादातर ट्रेलर वाहन की ट्राली डैमेज है उसी ट्राली के माध्यम से राखड़ की सप्लाई की जा रही है.राखड़ गिला होने की वजह से सड़कों पर गिर रहा है बाद में वही गिला राखड़ सूखकर वाहनों के चलने से उड़ रहा है जो मार्ग पर चलने वाले राहगीरों के लिए मुशीबतों का सबब बना हुआ है।

वाहन से सड़कों पर गिरे राखड़

सड़क किनारे के दर्जनभर गांव के सैकड़ो लोग परेशान है इस मुशीबत से

वाहनों से गिरते राखड़ की धूल से सीपत,गुड़ी, हिंडाडीह, खाड़ा,धनिया,लूतरा खम्हरिया, ऊनि, कुली,बछौद, चारपारा, बलौदा सहित आसपास के कई गांव के लोग परेशान है यही कारण है कि आये दिन शाम के बाद हादसे हो रहे है।

बड़े आंदोलन की तैयारी में ग्रामीण

सड़को पर उड़ते डस्ट से परेशान ग्रामीण कई बार खम्हरिया में राखड़ वाली गाड़ियों को रोककर अपना आक्रोश प्रशासन को जता चुकें है लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नही मिला जनपद पंचायत मस्तूरी के सभापति नूर मोहम्मद और जनपद सभापति प्रतिनिधि ने बताया कि होली के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर राखड़ में चलने वाली वाहनों को रोकने आंदोलन किया जाएगा।

राखड़ उड़ने की वजह से दिन में वाहनों की लाइट जलानी पड़ रही है

वाहनों की क्षमता 27 टन की लोडिंग 40 का

राखड़ लेकर चलने वाली जेपी एसोसिएट्स के वाहनों की भार क्षमता 25 से 27 टनोँ की है लेकिन कंपनी के ठेकेदार ज्यादा कमाई के चक्कर में इन वाहनों में 35 से 40 टन राखड़ भरकर बेखौफ ओव्हर लोड परिवहन कर रहा है जबकि लोकनिर्माण के अनुसार सड़को की क्षमता पर एक्सल 9 टन की होती है।

एनटीपीसी सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती का कहना है कि सड़को पर गिरते राखड़ को रोकने पहल किया जा रहा है जल्द ही इस दिशा में ठेका कंपनी के साथ बैठक कर इस समस्यओं को रोकने प्रयास किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...