टेक्नोलॉजी

टेंडर के डेढ़ माह बाद खुला निर्माण का रास्ता, अब बनेगी सीपत-बलौदा की जर्जर सड़क, 19.84 करोड़ के प्रोजेक्ट पर ठेकेदार ने किया एग्रीमेंट

आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी के बीच प्रशासन हरकत में आया, ब्लैक स्पॉट पुल भी होगा सीधा

कशिश न्यूज़ | सीपत

सीपत-बलौदा की जर्जर सड़क वर्षों से लोगो के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। अब यह सड़क जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। करीब 14.40 किलोमीटर लंबी सीपत-बलौदा सड़क निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। सड़क निर्माण का जिम्मा संभालने वाली ठेका कंपनी मेसर्स संजय कुमार अग्रवाल ने डेढ़ माह की देरी के बाद लोकनिर्माण विभाग के साथ एग्रीमेंट साइन कर लिया है।

सीपत-बलौदा की जर्जर सड़क

इस सड़क निर्माण के लिए शासन से 19 करोड़ 84 लाख 52 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। परियोजना के तहत सीपत से कुली लिलागर नदी तक पूरी सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं हिंदादिह स्थित एस आकार वाले पुल, जिसे हादसों का ब्लैक स्पॉट माना जाता है, उसे भी नए सिरे से सीधा बनाकर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा करीब 300 मीटर नाली निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। ये नालियां उन स्थानों पर बनाई जाएंगी जहां बारिश के दौरान पानी भरने से सड़क जल्दी खराब हो जाती है।

जानकारी के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा करीब डेढ़ माह तक एग्रीमेंट नहीं किया गया था। सूत्रों के मुताबिक डामर की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण निर्माण कार्य में नुकसान की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि लगातार बढ़ते जनदबाव और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने हाल ही में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी थी कि यदि सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो 22 मई से इस मार्ग पर भारी वाहनों को रोककर चक्काजाम किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

नायब तहसीलदार पूनम कन्नौजे, एसडीओपी लालचंद मोहले, लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ रविंद्र केला तथा थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने खम्हरिया पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की थी। अधिकारियों ने फिलहाल सड़क को चलने योग्य बनाने रिपेयरिंग कार्य कराने का आश्वासन दिया था। वहीं जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा था कि यदि 31 मई तक सुधार कार्य नहीं हुआ तो 1 जून से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

इसके बाद विभाग ने सड़क की मरम्मत शुरू कराई और अब एग्रीमेंट होने से हजारों लोगों को जर्जर सड़क से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से जहां सफर आसान होगा, वहीं लगातार हो रहे हादसों में भी कमी आएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
मस्तूरी ब्लॉक में श्रमदान से जल संरक्षण की अनोखी पहल नदी- नालों पर बोरी बंधान से थम रहा पानी, कलेक्ट... भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बड़ा हादसा,छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्यक्... टेंडर के डेढ़ माह बाद खुला निर्माण का रास्ता, अब बनेगी सीपत-बलौदा की जर्जर सड़क, 19.84 करोड़ के प्रो... प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, सीपत में 3 पर एफआईआर, चंगाई सभा में प्रलोभन देने की शिका... प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, सीपत में 3 पर एफआईआर, चंगाई सभा में प्रलोभन देने की शिका... सूर्यवंशी समाज के कूकदा - मड़ाई सर्किल में नई कार्यकारिणी का गठन, लतेल राम लैहर्षण सर्वसम्मति से चुन... 21 दिनों से आंदोलन की आग में सुलग रहा है,सीपत का सुखरीपाली, एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की जंग ... एनटीपीसी सीपत का ‘जेम-2026’ बना बेटियों के सपनों की उड़ान; एसएसपी रजनेश सिंह बोले बड़े सपने देखें और... सुशासन के दावों की खुली पोल: न्यायधानी की सड़कें बनीं मौत के गड्ढे, धूल-कीचड़ से बेहाल जनता, 15 दिन ... श्मशान की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, कब्र पर लगी फेंसिंग उखाड़ी, 42 पोल जब्त सीमांकन के लिए टीम गठित....