टेक्नोलॉजी

एनटीपीसी सीपत में जापानी पद्धति से 250 पौधे रोपे….50 हजार का है लक्ष्य…?

सीपत। एनटीपीसी सीपत पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है, इसके संरक्षण हेतु विभिन्न उपाय किए जाते हैं। इनमें से एक प्रमुख उपाय है वृहद स्तर पर पौधारोपण करना। इसी क्रम में एनटीपीसी सीपत ने छत्तीसगढ़ वन विकास निगम लिमिटेड, कोटा परियोजना मंडल के सहयोग से सोमवार को वृहद पौधारोपण का आयोजन किया।

परियोजना प्रमुख एन. श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक सीपत एवं प्रचालन एवं अनुरक्षण के मुख्य महाप्रबंधक रमानाथ पुजारी ने डीएम प्लांट परिसर में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण की शुरुआत किया। मियावाकी पौधारोपण एक जापानी तकनीक है जिसमें कम जगह उपलब्ध होने पर भी छोटी झाड़ियों के घने जंगल उगाये जा सकते हैं।

पौधारोपण की शुरुआत करते एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने लगभग 250 पौधे रोपित किए। एनटीपीसी सीपत का इस वित्तीय वर्ष में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें से लगभग 7 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें से 23 हजार पौधे छत्तीसगढ़ वन विकास निगम लिमिटेड के सहयोग से रोपित करने हेतु कार्य आदेश जारी किया जा चुका है। इसी प्रकार ग्राम भिलमी में बाकी के 32 हजार पौधे छत्तीसगढ़ वन विकास निगम लिमिटेड के साथ मिलकर रोपित किए जायेंगे।


इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम लिमिटेड, कोटा परियोजना मंडल के अधिकारी सहित बड़ी संख्या मे एनटीपीसी सीपत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...