भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ…@

कशिश न्यूज | रायपुर
राजधानी की भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राहत देने के उद्देश्य से ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहे पर ठंढी छाछ का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। भीषण गर्मी में घंटों तक सड़कों पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिस कर्मियों को इस पहल से काफी राहत मिली।

छाछ वितरण के दौरान रायपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद एहतेशाम हुसैन सहित फाउंडेशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। जिसमे प्रमुख रूप से मोहम्मद इरफान, मोहम्मद तौकीर दानी, शेख अकरम, इरफान रजा, सैयद अशरफ अली एवं मोहम्मद शहनवाज ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद एहतेशाम हुसैन ने कहा कि भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें थोड़ी राहत पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। फाउंडेशन हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी जरूरतमंदों तथा सेवा में लगे लोगों के लिए इस तरह के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा की भावना के तहत ऐसे जनहितकारी कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों और सेवा में लगे कर्मियों को समय-समय पर सहयोग मिल सके।
