छत्तीसगढ़

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बड़ा हादसा,छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की राजनीति और भाजपा संगठन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बिलासपुर में आयोजित भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के दौरान उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बिलासपुर सिम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के तिफरा स्थित श्री झूलेलाल मंगलम भवन में दो दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम चल रहा था। रूपनारायण सिन्हा प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक अमर अग्रवाल समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

तिफरा स्थित श्री झूलेलाल मंगल भवन में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया जा रहा है।रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष थे और उन्हें राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। योग और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे प्रदेशभर में पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...