क्राइम

बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले की आरोपी, भेजी गई जेल..@

झाड़-फूंक के बहाने घर में घुसकर नकदी-जेवर पार करने का आरोप, दो महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कशिश न्यूज | सीपत

सीपत थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के बीच ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई तीन महिलाओं की जांच में पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा मिला है। पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि इनमें से एक महिला करीब तीन साल पुराने ठगी और चोरी के मामले की आरोपी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बनियाडीह से वायरल वीडियो

जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम बनियाडीह में घूम-घूमकर भीख मांगने वाली तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि महिलाएं बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुला रही थीं। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस तीनों महिलाओं को सीपत थाना लेकर आई और पूछताछ शुरू की। शुरुआत में महिलाओं ने पुलिस को अपने नाम और पता अलग-अलग बताकर गुमराह करने की कोशिश की। हर बार नाम बदलने पर पुलिस को शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना सही नाम-पता बताया और चकरभाठा क्षेत्र का निवासी होना स्वीकार किया।

सीपत पुलिस महिलाओं को थाना ले जाती

रिकॉर्ड मिलान करने पर सामने आया कि उनमें से एक महिला की पहचान झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई (55) निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर के रूप में हुई, जो पूर्व में ग्राम कुकदा में दर्ज ठगी व चोरी के मामले की आरोपी है। पुलिस ने पुराने प्रकरण में उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

झाड़-फूंक के बहाने घर में घुसकर चोरी का आरोप

सीपत पुलिस के अनुसार ग्राम कुकदा में 8 दिसंबर 2023 की रात झाड़-फूंक के बहाने एक दंपती घर पहुंचा था। पीड़ित परिवार के मुताबिक रात करीब 11:45 बजे उनके पिता अनिल कानगो और मां गोंदा बाई के बुलाने पर जाली गांव के जनकराम सोंरा और उसकी पत्नी घर आए थे।

झाड़-फूंक के दौरान एक पेटी में 50 हजार रुपये नकद, करीब 40 ग्राम चांदी की पायल, सोने की बिछिया, दो सोने की फुल्ली और दो चांदी की अंगूठियां रखवाई गई थीं। आरोप है कि झाड़-फूंक के दौरान दंपती ने घर के लोगों को नींबू गाड़ने के बहाने बाहर भेज दिया और मौका पाकर पेटी से नकदी व जेवर पार कर दिए। सुबह जब परिवार ने पेटी देखी तो उसका हुक उखड़ा हुआ था और अंदर रखे करीब 60 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उस समय मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दो महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

वहीं साथ में पकड़ी गई अन्य दो महिलाओं के खिलाफ सीपत पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते धारा 109 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है। सोशल मीडिया में फैल रही भ्रामक खबरों से लोगों में डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों के कारण कई जगह भीड़ हिंसा जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं, इसलिए लोगों को सतर्क और जिम्मेदार रहने की जरूरत है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...