राजनीति

केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर

कशिश न्यूज़ | सीपत

जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस सीपत के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने रविवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को पूरी तरह जनविरोधी करार देते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक बार फिर बड़े उद्योगपतियों को राहत दी है, जबकि आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के बीच अकेला छोड़ दिया गया है।

राजेंद्र धीवर ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और कर्ज माफी को लेकर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। मनरेगा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे जनकल्याणकारी क्षेत्रों में भी अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे साफ है कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता नहीं, बल्कि कॉरपोरेट वर्ग है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर भी बजट में कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता।

उन्होंने आगे कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों से आम आदमी पहले ही परेशान है, लेकिन बजट में इससे राहत का कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट आंकड़ों और खोखले दावों का पुलिंदा है, जो देश की वास्तविक समस्याओं से कोसों दूर है। समय आने पर कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट के खिलाफ जनता के बीच जाकर सच उजागर करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...