राजनीति

बरसात में भीगते भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, विचारों का किया स्मरण

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीति के विचार पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शनिवार को बिलासपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में भीगते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों और बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने “एक देश, एक विधान, एक निशान” के मूल मंत्र के साथ डॉ मुखर्जी के सिद्धांतों का अनुकरण करने की शपथ ली। भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 के विरोध में अपने प्राणों की आहुति दी और उनकी सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाकर साकार किया।

तोखन साहू बोले – धारा 370 हटना डॉ मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अस्मिता और अखंडता के लिए अपने मंत्री पद का त्याग कर संघर्ष का रास्ता चुना। कश्मीर में परमिट सिस्टम का विरोध करते हुए वे गिरफ्तार हुए और संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में उनका निधन हो गया। लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं और मोदी सरकार ने 370 हटाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

सुशांत शुक्ला का हमला – कांग्रेस की मानसिकता अब भी आपातकाल जैसी

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो कांग्रेस आज संविधान की दुहाई देती है, वही पार्टी कश्मीर में दो विधान और दो निशान का समर्थन करती रही है। धारा 370 के चलते कश्मीर के दलितों और वंचितों को वर्षों तक उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। डॉ मुखर्जी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।

दीपक सिंह ने कहा – डॉ मुखर्जी अखंड भारत के सच्चे प्रणेता

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अखंड गणराज्य का प्रणेता पुरुष कहा जाता है। उन्होंने पंडित नेहरू की विभाजनकारी नीतियों का विरोध कर कश्मीर को भारत का अविभाज्य अंग बनाए रखने की मुहिम चलाई, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

इस मौके पर भाजपा जिला के प्रमुख कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तेज बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण डॉ मुखर्जी के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...