क्राइम

पुश्तैनी ज़मीन पर जबरिया कब्ज़ा और फर्जी बिक्री, अब कोलवाशरी के खिलाफ़ और भड़का जन आक्रोश.. @

कशिश न्यूज़ | सीपत

एनटीपीसी सीपत के आश्रित ग्राम भिलाई में प्रस्तावित अरपा कोल बिनीफिकेशन ग्रीन फील्ड लिमिटेड कोलवाशरी का विरोध अब और तेज़ हो गया है। 25 अगस्त को हुई जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कोलवाशरी का विरोध दर्ज कराया था, वहीं अब पुश्तैनी ज़मीन पर जबरिया कब्ज़ा और फर्जी बिक्री का संगीन मामला सामने आया है।

ग्राम भिलाई निवासी घुरऊ लोहार पिता रामसिंह ने गुरुवार को बिलासपुर कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर बड़ा खुलासा किया है। उनका आरोप है कि उनकी पुश्तैनी ज़मीन खसरा नंबर 103 और 213, कुल रकबा 4.48 एकड़ पर अवैध कब्ज़ा कर उसे अरपा कोल बिनीफिकेशन ग्रीन फील्ड लिमिटेड कोलवाशरी के संचालक विनोद मित्तल को बेच दिया गया।

बिलासपुर कलेक्टर के समक्ष की गई शिकायत की कॉपी

घुरऊ लोहार का कहना है कि यह भूमि उनके दादा पदुमनाथ के नाम दर्ज थी। दादा की मृत्यु 50 साल पहले हो गई थी। बाद में पिता रामसिंह ने रोज़गार की तलाश में बाहर जाते समय यह ज़मीन अस्थायी तौर पर दर्शन सिंह सरदार के पास गिरवी रखी थी। इसी बीच पिता रामसिंह की भी मौत हो गई।

आवेदक घुरऊ लोहार

शिकायत के अनुसार, दर्शन सिंह सरदार ने इस ज़मीन पर कब्ज़ा कर खेती शुरू कर दी। दो दशक पहले उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र देवेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सरदार सहित अन्य पुत्रों ने मिलकर कथित फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर ज़मीन अपने नाम करा ली और बाद में इसे विनोद मित्तल को बेच डाला। आवेदक घुरऊ लोहार का साफ़ कहा है, की न तो हमने कभी ज़मीन बेची और न ही कोई हस्ताक्षर या सहमति दी। हमारी पुश्तैनी संपत्ति को जालसाज़ी कर हड़प लिया गया है।

पीड़ित घुरऊ ने पूरे मामले की जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और ज़मीन को अपने नाम दर्ज कराने की माँग की है। इसके लिए उन्होंने शिकायत की प्रतियाँ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और संभागायुक्त तक भेज दी हैं।

ग्रामवासियों का कहना है कि कोलवाशरी के नाम पर न केवल पर्यावरण और स्वास्थ्य पर संकट मंडरा रहा है, बल्कि अब किसानों की ज़मीन की खुली लूट भी हो रही है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि क्या उद्योग के नाम पर किसानों की पुश्तैनी ज़मीन छीन ली जाएगी…?

खैरा स्टेडियम के जनसुनवाई में उठी ग्रामीणों की आवाज़ अब जबरिया कब्ज़े और जालसाज़ी के आरोपों के साथ और भी धारदार हो गई है। कोलवाशरी विरोध की आग अब शासन-प्रशासन के दरवाज़े पर दस्तक दे रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...