शिक्षा

होनहार लेकिन मजबूर बच्चों की तालीम का जिम्मा उठाएगा जकात फाउंडेशन, फीस सीधे स्कूलों में होगी जमा…@

फाउंडेशन के बीपी टावर जरहाभांठा ऑफिस में 25 अगस्त से पहले जमा करना होगा फॉर्म…पढ़े क्या है नियम व शर्ते

कशिश न्यूज | बिलासपुर

गरीब और होनहार बच्चों की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए बिलासपुर जकात फाउंडेशन हर साल की तरह इस बार भी मदद का हाथ बढ़ा रहा है। शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत मानते हुए फाउंडेशन लगातार ऐसे बच्चों का सहारा बन रहा है, जिनके मां-बाप आर्थिक तंगी की वजह से बच्चों की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे।

फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज खान और सचिव आमिर खान ने बताया कि संस्था का मकसद यही है कि किसी भी बच्चे की तालीम पैसों की कमी से अधूरी न रह जाए। पिछले एग्जाम में 65% से ज्यादा अंक हासिल करने वाले 9वीं से 12वीं या उससे ऊपर की कक्षाओं के बच्चों की फीस सीधे स्कूलों में जमा की जाएगी। इससे बच्चों का आत्मसम्मान भी बना रहेगा और अभिभावकों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।

इसके लिए छात्र-छात्राओं को 25 अगस्त तक बीपी टावर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, जरहाभाठा रायपुर रोड स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस में इजाजतनामा फॉर्म जमा करना होगा। साथ में मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है।

फाउंडेशन की यह पहल अब तक सैकड़ों बच्चों की जिंदगी बदल चुकी है। कई बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और सरकारी सेवा में पहुंचकर समाज में मिसाल बन चुके हैं। संस्था का कहना है कि समाज से मिले सहयोग के बिना यह काम संभव नहीं है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग जरूरतमंद बच्चों तक इस संदेश को पहुंचाएं।

किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है—
📞 9425227233, 9770752055, 9425220627।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...