बिलासपुर

सीपत हादसे के पीड़ित दोनो परिवारों को 7.69 लाख की मदद,एनटीपीसी अधिकारी-कर्मचारी और संगवारी महिला समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ,रोजगार और मुआवजे की भी घोषणा…@

कशिश न्यूज | सीपत

एनटीपीसी सीपत के यूनिट-5 में सप्ताह भर पूर्व हुए हादसे के दोनों मृतक संविदा कर्मियों के परिजनों को बुधवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। एनटीपीसी के अधिकारी- कर्मचारियों और संगवारी महिला समिति ने स्वेच्छा से राशि जुटाकर कुल 7 लाख 69 हजार 4 सौ की मदद दी।

अधिकारियों और कर्मचारियों के अंशदान से 7 लाख 19 हजार 4 सौ रुपए तथा संगवारी महिला समिति की ओर से 50 हजार का सहयोग दिया गया। पोंड़ी गांव पहुंचकर मृतक श्याम कुमार साहू की पत्नी सरोज साहू को नगद 3,84,700 रुपए और प्रताप सिंह कंवर की मां पूर्णिमा बाई व पिता बसंत सिंह कंवर को उतनी ही राशि सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने एनटीपीसी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस,परिजन व ग्रामीणों की मौजूदगी में सौंपी।

विदित हो कि हादसे के दिन ही दोनो मृतक के परिवार को अंतिम संस्कार हेतु नगद 50 हजार की तात्कालिक सहायता दी गई थी। इसके अलावा एनटीपीसी और ठेकेदार कंपनी मेसर्स गोरखपुर कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. ने 5-5 लाख रुपए मुआवजा, ईएसआई पेंशन सुविधा और मृतकों के परिजनों को संविदा पर रोजगार देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि 6 अगस्त दोपहर करीब 12:30 बजे मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर का प्लेटफॉर्म गिरने से यह हादसा हुआ था। इसमें पांच संविदा श्रमिक घायल हुए थे। श्याम कुमार साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रताप सिंह कंवर ने उसी रात अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

वितरण कार्यक्रम में एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक अजीत कुमार, बीएमडी विभाग के उप महाप्रबंधक सुरेश भूकया, सीनियर मैनेजर शैलेश चौहान, पोंड़ी के पूर्व सरपंच रामकुमार कुंभकार, एसएसआई भरत सिंह मरकाम सहित अन्य मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...