बिलासपुर

मासूम तेजस साहू को विधायक दिलीप लहरिया ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग खम्हरिया पहुँचकर शोकसंतप्त परिवार को बंधाया ढांढस…@

कशिश न्यूज़|सीपत

गुरुवार की रात उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर से दर्शन कर लौटते समय हुए दर्दनाक हादसे में झलमला के तुंगन नाले में कार सहित बहे मासूम तेजस साहू की मृत्यु पर रविवार को मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने उनके निवास खम्हरिया पहुँचकर गहरी संवेदना प्रकट की।

इस दौरान विधायक लहरिया के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, राजू सूर्यवंशी, अहमद मोमिन, मोती किशोर जायसवाल, नंदकुमार साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उन्होंने मृतक तेजस को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल पिता मोहनलाल उर्फ भोला साहू एवं माता संतोषी साहू सहित परिवारजनों को सांत्वना दी।

गौरतलब है कि गुरुवार को बारिश के कारण तुंगन नाले में आए तेज बहाव में कार बह गई थी। कार में सवार तेजस अपने परिवार के साथ दर्शन कर लौट रहा था। हादसे के बाद कार तो अगले दिन मिल गई थी, लेकिन तेजस का शव तीन दिन बाद शनिवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर बाबुल की झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।

विधायक दिलीप लहरिया ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा,मासूम तेजस का यूँ अचानक इस दुनिया से चला जाना अत्यंत पीड़ादायक है। यह सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं, पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को तेजस जैसा दर्द न सहना पड़े। इस दौरान ग्राम वासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में माहौल गमगीन रहा, और सभी ने नम आंखों से नन्हे तेजस को श्रद्धांजलि दी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल