क्राइम

जनदर्शन शिविर में मिला बिछड़ा परिवार, 18 शिकायतों में त्वरित कार्रवाई से जनता में भरोसा,टूटते रिश्ते को जोड़ने वाली पुलिस को लोगो ने सराहा

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

जनता से सीधे संवाद और समाधान की मंशा के साथ सोमवार को सीपत थाना परिसर में पहली बार जनदर्शन एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी की अगुवाई में आयोजित इस शिविर में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों में मौके पर ही एफआईआर दर्ज की गई, जबकि 2 शिकायतों का तत्काल निराकरण कर दिया गया। अन्य 13 प्रकरण में प्रार्थी व गवाहों के कथन लिए गए जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

शिविर में फरियादियों की शिकायत सुनते पुलिस कर्मी

शिविर की समीक्षा के लिए जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी (ग्रामीण) अर्चना झा और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल भी मौजूद रहे। आमजन की समस्याओं को सुनने और समाधान की मंशा से आये वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी से शिविर में एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिली।

जब एक हुई टूटी जोड़ी

शिविर का सबसे भावनात्मक पल तब आया, जब पति-पत्नी के बिछड़े रिश्ते को जोड़ने में पुलिस ने अहम भूमिका निभाई।
अर्चना सूर्यवंशी (32) निवासी सेलर, ने थाने में पति उत्तम सूर्यवंशी के खिलाफ मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत दी थी। उसने बताया कि वर्ष 2009 में विवाह हुआ था, तीन संतानें हैं लेकिन कुछ वर्षों से पति द्वारा मारपीट और गाली-गलौज के कारण वह अलग रह रही थी।

शिविर में दोनों पति-पत्नी को आमने-सामने बैठाकर पुलिस अधिकारियों ने काउंसलिंग की। समझाइश और बच्चों के भविष्य की बातों ने असर दिखाया। अंततः दोनों ने एक साथ फिर से रहने का निर्णय लिया। शिविर में मौजूद उनके परिजनों की आंखें इस दृश्य को देखकर नम हो गईं।

गुमसुदा लड़की की सकुशल वापसी

शिविर में पुलिस को एक गुमशुदगी की रिपोर्ट भी मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस लापता लड़की को खोज निकाला और परिजनों के बुलाकर सुपुर्द कर दिया। इस दौरान परिवार की खुशी देखने लायक थी।

कई मामलों में तुरंत राहत

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि प्राप्त 18 आवेदनों में से 13 मामलों में प्रार्थियों और गवाहों के कथन दर्ज किए गए हैं, जिन पर शीघ्र निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। एक प्रकरण में फेना काटने की सलाह देते हुए न्यायालय जाने का सुझाव दिया गया।

जनता ने की प्रशंसा

शिविर में आई जनता ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे शिविरों से जनता और पुलिस के बीच की दूरी घटती है और विश्वास बढ़ता है।

शिकायत एवं समाधान शिविर में उपस्थित लोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा समस्याओं का समाधान पुलिस का कर्तव्य है, और जनता से जुड़ाव हमारी प्राथमिकता। ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...