Uncategorizedराजनीति

नव-निर्मित कन्वेंशन हॉल का मुख्यमंत्री साय ने किया नामकरण, अब यह जाना जाएगा “पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हॉल” के नाम से

कशिश न्यूज | कोरबा

करीब 17 करोड़ रुपए की लागत से बने इस कन्वेंशन हॉल को 40,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। मुख्यमंत्री ने भवन की सुंदरता और गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल आने वाले समय में जन उपयोग और सामाजिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

कन्वेंशन हॉल के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अन्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव सहित मंडल के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस भव्य कन्वेंशन हॉल का निर्माण प्रदेश की अधोसंरचना क्षमता को एक नई दिशा देगा। उन्होंने हॉल में एसी और साउंड सिस्टम जैसी सुविधाओं की स्वीकृति की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा कोरबा में निर्मित भव्य कन्वेंशन हॉल का आज नामकरण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से हुआ। अब यह कन्वेंशन हॉल “पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हॉल” के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

गौरतलब है कि यह कन्वेंशन हॉल गृह निर्माण मंडल की एक प्रमुख उपलब्धि है, जो कोरबा सहित पूरे क्षेत्र को बड़े आयोजन और सम्मेलन के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा। इसे राज्य के अधोसंरचना विकास में मील का पत्थर माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल