राजनीति

भाजयुमों कार्यक्रताओं से हुज्जातबाजी टीआई को महंगा पड़ा,विधायक सुशांत की शिकायत पर एसपी ने लाइन अटैच किया..@

@ रियाज़ अशरफी

सीपत थाना प्रभारी टीआई नरेश कुमार चौहान को भाजपा कार्यक्रताओं से हुज्जातबाजी करना महंगा पड़ गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस कप्तान ने सिंगल आर्डर निकाल कर टीआई7 को सीधा लाइन अटैच कर दिया है,उनके स्थान पर कृष्ण चन्द्र सिदार नए थाना प्रभारी होंगे।

पुलिस कप्तान द्वारा की गई कार्रवाई की प्रति

मामला बुधवार का है आगामी हिन्दू नव वर्ष की तैयारियों को लेकर सीपत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे मण्डल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। इधर बैठक चल ही रही थी और इसी दौरान उधर टीआई नरेश कुमार चौहान ने अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग चलाते हुए टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर गाड़ियों की धर पकड़ शुरू कर दी चेकिंग के दौरान कुछ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के वाहन को भी पकड़ कर थाना ले आये इस वजह से अपेक्षाकृत कार्यकर्ता बैठक में नही पहुंच पाए।

मामले की जानकारी लगते ही जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक शर्मा और सीपत भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्रकार के कार्यकर्ता थाना पहुंचकर कार्यकर्ताओ के वाहन पकड़े जाने पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया। टीआई को तर्क दिया कि आपके कार्यवाही करने की वजह से हमरी बैठक प्रभावित हो रही है कार्यकर्ता बैठक में नही आ पा रहे हैं जिसे सुनते ही टीआई भड़क गए और भाजयुमो कार्यक्रताओं पर रोब झाड़ने लगे टीआई के व्यव्हार से आहत सीपत के कार्यकर्त्ता जिला भाजपा मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा और अभिलेश यादव को लेकर इस बात की शिकायत करने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के पास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बेलतरा विधायक को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। विधायक ने कार्यकर्ताओं की शिकायत को तत्काल संज्ञान लेते हुए बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह को फोन कर सीपत टीआई को तुरंत वहा से हटाने कहा विधायक सुशांत शुक्ला की शिकायत पर तत्काल प्रभाव को संज्ञान लेते हुए बिलासपुर कप्तान ने टीआई नरेश कुमार चौहान को रक्षित केंद्र अटैच कर दिया और उनके स्थान पर लाइन से कृष्ण चंद्र सिदार नए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल