क्राइम

बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: CCTV से निगरानी कर रहा आरोपी पकड़ा गया, 5 गिरफ्तार जेल भेजे गए…@

कशिश न्यूज़|बिलासपुर

आबकारी विभाग ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की पांच टीमों ने एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कुल 89 हजार रुपए की अवैध शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त किया। इस दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्यामलाल धावड़े और कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

घर में लगा रखा था CCTV, फिर भी नहीं बच सका आरोपी

सीपत के भिल्मी इलाके में मुख्य आरोपी गोविंद यादव ने आबकारी टीम से बचने के लिए घर में CCTV कैमरे लगा रखे थे। टीम की हलचल कैमरे से देखकर वह घर के अंदर छिप गया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

ये आरोपी भेजे गए जेल

गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद यादव के अलावा रामझुल धनुहार (बिल्लीबंद थाना कोटा), करण मोहले (मूर्तिपारा), दिलीप कुमार कुरें और सत्यपाल बंजारे (देवरी थाना सीपत) शामिल हैं। सभी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पांच जगह, पांच टीमें, एक साथ छापा

एक साथ पांच अलग-अलग स्थानों पर आबकारी विभाग की पांच टीमों ने कार्रवाई की। तखतपुर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, बिलासपुर पश्चिम में डॉ. समीर मिश्रा, कोटा में उप निरीक्षक नेतराम बंजारे, मस्तूरी में उप निरीक्षक रमेश दुबे और सीपत में उपनिरीक्षक ऐश्वर्या मिंज के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

सोन डेरा में छिपाकर रखी थी शराब,आरोपी फरार

थाना पचपेड़ी के सोन डेरा इलाके में अज्ञात आरोपी द्वारा छिपाकर रखी गई अवैध शराब भी जब्त की गई है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

फोकस में अवैध शराब के गढ़

जिले के सीपत, कोटा, तखतपुर, मस्तूरी और बिलासपुर पश्चिम क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। विभाग अब इन इलाकों को फोकस में रखकर लगातार छापेमारी कर रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...