क्राइम

श्मशान की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, कब्र पर लगी फेंसिंग उखाड़ी, 42 पोल जब्त सीमांकन के लिए टीम गठित…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत तहसील मुख्यालय के नवाडीह बस्ती के पीछे स्थित सर्व हिंदू समाज के मुक्तिधाम की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने आखिरकार कार्रवाई शुरू कर दी है। 25 दिन पुरानी कब्र पर जेसीबी चलाकर की गई फेंसिंग को बुधवार को प्रशासन ने हटवा दिया। मौके से 42 फेंसिंग पोल हटाए गए। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में कुछ राहत जरूर है, लेकिन पूरे मामले को लेकर आक्रोश अब भी बना हुआ है।

पहले  रामखेलावन पटेल द्वारा फेंसिंग तार घेर कर कब्जा किया गया था

गौरतलब है कि श्मशान घाट की सरकारी भूमि, खसरा नंबर 967 पर राम खिलावन पटेल ने अवैध कब्जा कर फेंसिंग कर ली थी। ग्रामीणों का आरोप था कि कब्जाधारी ने न सिर्फ मुक्तिधाम की जमीन पर कब्जा किया, बल्कि 25 दिन पहले दफनाए गए रामकुमार सूर्यवंशी की कब्र को भी जेसीबी से समतल कर दिया था। मामला सामने आने के बाद गांव में भारी नाराजगी फैल गई थी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था।

ग्रामीणों के विरोध के बाद अब फेंसिंग तार के 42 पॉल हटाकर मुक्तिधाम को बेजा कब्जा मुक्त कराया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। सीपत तहसीलदार गरिमा सिंह ठाकुर ने बताया कि मुक्तिधाम की जमीन पर तार फेंसिंग कर अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटवा दिया गया है। जिस स्थान पर रामकुमार सूर्यवंशी की कब्र थी, वहां लगाए गए फेंसिंग तार और पोल प्रशासन ने हटाए हैं।

तहसीलदार ने बताया कि पूरे मुक्तिधाम की भूमि का सीमांकन कराने के लिए एक आरआई और तीन पटवारियों की टीम गठित की गई है। सरपंच की ओर से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर अन्य संभावित बेजा कब्जों की भी जांच की जाएगी। सीमांकन के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट की पूरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में फिर ऐसी घटना न हो।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
श्मशान की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, कब्र पर लगी फेंसिंग उखाड़ी, 42 पोल जब्त सीमांकन के लिए टीम गठित.... श्मशान में भी सुरक्षित नहीं मुर्दे! 25 दिन पुरानी कब्र पर चला बुलडोजर, तार फेंसिंग कर सरकारी जमीन पर... सीपत-बलौदा जर्जर सड़क पर प्रशासन-ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता के बाद बनी सहमति, सड़क सुधार के लिए 15... खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@