क्राइम

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

सीपत पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस कार्रवाई को साइबर सेल की मदद से अंजाम दिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार मवार (उम्र 35 वर्ष), पिता महेंद्र सिंह मवार, निवासी ग्राम उनी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करता था आरोपी

थाना सीपत में महिला और नाबालिग बच्चों की अश्लील तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट के माध्यम से शेयर करने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के निर्देशन में जांच शुरू की गई। साइबर सेल की तकनीकी मदद से मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे आरोपी की पहचान प्रवीण मवार के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री पाई गई है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

             बिलासपुर पुलिस की अपील

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल या इंटरनेट के किसी भी प्लेटफॉर्म पर महिलाओं या बच्चों की अश्लील तस्वीरें या वीडियो अपलोड, शेयर या फॉरवर्ड न करें। यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर खतरा है। इस कार्रवाई में सउनि सहेत्तर कुर्रे और आरक्षक प्रकाश जगत की भी अहम भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन