राजनीति

एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर मस्तूरी में संगोष्ठी, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बोले – मोदी हैं तो मुमकिन है

कशिश न्यूज़| सीपत

मंगल भवन मस्तूरी में बुधवार को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री पोखन साहू बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी,जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,प्रदेश किसान मोर्चा उप कोषाध्यक्ष बीपी सिंह,जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी सहित मस्तूरी विधानसभा के सभी भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुई।

मंच में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेतागढ़

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा हम कहते थे कि एक देश में दो प्रधान दो निशान नहीं चलेंगे। उसी तरह अब समय आ गया है कि देश में एक साथ चुनाव हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े निर्णय लेने में सक्षम हैं और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को भी जरूर लागू करेंगे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री

तोखन साहू ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन कानून लागू हो चुका है और अब चुनाव प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1967 से पहले देश में एक साथ चुनाव होते थे। अब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी पूरे देश में इसका अध्ययन कर रही है। ये मोदी की गारंटी है,बाबासाहेब आंबेडकर ने भी एक साथ चुनाव की बात कही थी, उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय को याद करते हुए साहू ने कहा कि उस समय एक साथ चुनाव होते थे जिससे राजनीतिक स्थिरता बनी रहती थी और समय व श्रम दोनों की बचत होती थी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में 80-90% मतदान होता है, लेकिन लोकसभा में यह घटकर 50-60% रह जाता है।

मस्तूरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने भी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, देश में इस पर चर्चा हो रही है कि एक साथ चुनाव होने चाहिए या नहीं, लेकिन हमें गर्व है कि हमारे पास मोदी जी जैसे निर्णायक नेता हैं।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए गए हैं और यह प्रयोग सफल रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी संगठन भी इस प्रस्ताव का समर्थन कर चुके हैं। संसाधनों की बचत और प्रशासनिक सुगमता के लिहाज से यह ज़रूरी कदम है।

पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति बांधी ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से लाखों करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जो देश के विकास में लग सकते थे। देश में कुछ ऐसे लोग हैं जो यहां रहते हैं, लेकिन दूसरे देशों की प्रशंसा करते हैं। गद्दारी की प्रवृत्ति बढ़ रही है, इससे सावधान रहना होगा।

संगोष्ठी में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में “वन नेशन, वन इलेक्शन” को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाने और समर्थन जुटाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल,सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरिकेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, उपाध्यक्ष नूरी कौशिल, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, तिरुपति पाटनवार,देवकुमार साहू,फिरत अंनत,तिरुपति पाटनवार, नारायण साहू सहित

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन