बिलासपुर

सोंठी जंगल में लकड़ी तस्करी की जांच के लिए बिलासपुर रेंजर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित, लेकिन जांच शुरू नहीं…@

(तस्करी में डिप्टी रेंजर का नाम आने के बाद बढ़ी जांच की मांग)

कशिश न्यूज| बिलासपुर

सोंठी जंगल में अवैध रूप से की जा रही इमरती लकड़ी की तस्करी को लेकर वन विभाग ने गंभीरता दिखाई है। इस मामले की तहकीकात के लिए विभाग के आला अधिकारियों ने बिलासपुर रेंज के रेंजर पल्लव नायक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है। जिसमे बेलगहना रेंजर देव सिंह मरावी तथा उड़नदस्ता टीम के सहायक प्रभारी डिप्टी रेंजर लोकमणि त्रिपाठी शामिल है । हालांकि, टीम का गठन हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं की गई है, जिससे विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

बता दें कि वन विभाग उड़नदस्ता की टीम ने मंगलवार की सुबह एक पिकअप को सागौन के दो नग दरवाजा और 7 पल्ले के साथ पकड़ा था जांच में पता चला कि तस्करी का यह सामना बिलासपुर वन मंडल के सोंठी सर्किल में पदस्थ डिप्टी रेंजर सूरज कुमार मिश्रा का है। हालांकि विभाग को डिप्टी रेंजर ने दो कच्चे बिल दिखाया है लेकिन उस बिल को आला अधिकारियों ने मानने से मना कर दिया है। बेशकीमती लकड़ी से बने सामान की तस्करी मामले में संबंधित सर्किल के डिप्टी रेंजर सूरज कुमार मिश्रा का नाम सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व की तरह जंगल में लंबे समय से तस्करी हो रही है और इसमें विभाग के ही कुछ अधिकारी संलिप्त हो सकते हैं।

वन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल जांच नही हुआ तो मंत्री से होगी शिकायत

जांच में देरी को लेकर क्षेत्र के लोगो में भारी आक्रोश है। कुछ लोगों ने तो यह भी आशंका जताई है कि डिप्टी रेंजर को बचाने की कोशिश में जानबूझकर लेट लतीफी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच शुरू नहीं हुई, तो इस मामले को लेकर विभागीय मंत्री से शिकायत करेंगे।

इससे मामले पर लीपापोती की आशंका भी जताई जा रही है

इस पूरे मामले को लेकर अब स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि विभागीय अधिकारी इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं और क्या डिप्टी रेंजर पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो पाएगी या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

जंगल में जंगलराज रेंजर से नहीं संभल रहा वन क्षेत्र

वन परिक्षेत्र में इन दिनों हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। रेंजर पल्लव नायक की तैनाती के बाद से न सिर्फ अवैध कटाई की घटनाएं बढ़ी हैं, बल्कि वन्य जीवों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वन क्षेत्र में लगातार पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है,मामला सामने आने के बाद रेंजर के अधिनस्त अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही भी हुई है लेकिन रेंजर के मामले पर विभाग आँखें मूंदे बैठा है। सूत्रों के अनुसार रेंजर पल्लव नायक द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...