बिलासपुर

लुतरा शरीफ में हुजूर बाबा इंसान अली का महीना उर्स कल.. उमड़ेगी जायरीनों की भीड़…@

(ईदुल-अज़हा के बाद पहला महीना उर्स का आयोजन सोमवार को)

बिलासपुर|सूफी-संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का महीना उर्स आज सोमवार को बड़े ही शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। ईदुल-अज़हा पर्व (बकरीद) के बाद पहली बार होने जा रहे इस मुबारक महीना उर्स में जायरीनों की भीड़ खूब होने की संभावना है। दरगाह इंतेजामिया कमेटी द्वारा शुद्ध शाकाहारी लंगर का इंतजाम जायरीनों के लिए किया गया है। उर्स के दौरान रायपुर निवासी फिरोज आलम के जानिब से दरगाह को आकर्षक फूलों से सजाया गया है।

इस दरगाह को लेकर सबसे बड़ी बात ये है कि यहां सभी धर्म के लोग आकर हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के फैज से अपने दुख मुसीबत से छुटकारा पाते है। नई कमेटी लगातार दरगाह परिसर की स्वच्छता को लेकर गंभीर है। यही नहीं यहां संचालित मदरसा को आधुनिक,करने के साथ साथ जायरीनों की सहूलियत को लेकर भी तमाम तरह के प्रबंधन किए जा रहे हैं। बाबा सरकार के चाहने वाले जायरीनों का भी इंतेजामिया कमेटी को भरपूर सहयोग मिल रहा है। इंतेजामिया कमेटी दरगाह लूतरा शरीफ के चेयरमैन इरशाद अली ने जायरीनों से गुजारिश की है कि महीना उर्स में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर बाबा सरकार की फैज़ान हासिल करें।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...