बिलासपुर

जिले में सुशासन तिहार का तीसरा चरण इस दिन से, समस्याओं के निराकरण की जानकारी देने लगेंगे 66 समाधान शिविर…@

जिले में 2 लाख 08 हजार 438आवेदन मिले इनमें से 1 लाख 73 हजार 735 आवेदनों का हो चुका निराकरण

किसी भी शिविर में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण हो सकते है शामिल

कशिश न्यूज़| बिलासपुर
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सुशासन तिहार 2025 के संबंध में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शासन प्रशासन के हर स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता आए। योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो और इनका लाभ उन जरूरतमंद वर्गों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे, जिनके लिए योजनाएं बनाई गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते कलेक्टर संजय अग्रवाल

मीडिया को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेशभर में “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में सुशासन तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न माध्यमों से आम जनता से आवेदन प्राप्त किए गए। दूसरे चरण में इन आवेदनों को स्कैन कर विभागीय अधिकारियों को भेजा गया और निराकरण की कार्रवाई शुरू की गई। तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 66 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नगरीय क्षेत्रों में 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 42 शिविर आयोजित होगा। इन शिविरों का आयोजन 5 मई से प्रारंभ होगा। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि शिविर में जनता को उनके आवेदन की स्थिति और समाधान की जानकारी दी जाएगी। शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के फॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जिले में मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल दो लाख 8 हजार 438 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें मांग आधारित दो लाख 02 हजार 581एवं शिकायत से संबंधित 5857 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मांग के एक लाख 70 हजार 739 आवेदन एवं शिकायत के 2 हजार 296 आवेदन कुल एक लाख 73 हजार 735 आवेदनों का निराकरण किया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी, उप मुख्यमंत्री,मंत्रीगण,सांसद, विधायकगण स्वयं शिविरों में शामिल होंगे और आमजनता से सीधा संवाद करेंगे साथ ही विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर फीडबैक लेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर समीक्षा बैठक भी। आयोजित की जाएगी जिसमें योजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समाधान शिविरों में भाग लें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों का प्रचार-प्रसार प्रभावी ढंग से करें ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुंचे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...