टेक्नोलॉजी

राष्ट्र के निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका- वी अनिता फरमानिया

अभियंता दिवस पर इंजीनियर हुए सम्मानित

कशिश न्यूज़। बिलासपुर

अभियंता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के उत्कृष्ठ अभियंताओं का सम्मान समारोह खारंग जलाशय खूँटाघाट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में
मनेन्द्रगढ़ की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी.अनीता फ़रमानिया रही। यह आयोजन द एसोसियेशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 के एरिया 2 की एरिया ऑफ़िसर अलका अग्रवाल द्वारा आयोजित किया था।

वृक्षारोपण करते हुए अतिथि

                       सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए वी.अनिता फरमानिया ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित अभियंताओं ने आधुनिक भारत के महान अभियंता एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की छांया चित्र पर फूल अर्पित करते हुए उनके कार्यो को याद किए।
इस अवसर पर एरिया-1 आफ़िसर वी पम्मी अरोरा (मनेंद्रगढ़), डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा – वी माधुरी पांडा (डोगरगढ़), सह-सचिव वी सविता गुप्ता(पेंड्रा), माइक्रोचेयरपर्सन प्रमोटर वी लक्ष्मी यादव(रायपुर), एरिया एडवाइज़र वी नीरज अग्रवाल (बिलासपुर), वी फ़ाउंडर जगदीश सलूजा अतिथि के रूप में उपस्थित रही। एरिया ऑफ़िसर अलका अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व आयोजन समिति

अभियंता रत्न से अधिकारी हुए सम्मानित

अभियंता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र के अभियंता सुश्री अनिता बैस एवं सुश्री शेफाली साखरिया स्नातक उप अभियंता विद्युत/यांत्रिकी उपसंभाग बिलासपुर सतीश सराफ कार्यपालन अभियंता (सेवानिवृत्त), मधु चंन्द्रा कार्यपालन अभियंता,विजय कुमार खरे अनुविभागीय अधिकारी (सेवानिवृत्त), धर्मेन्द्र नीखरा अनुविभागीय अधिकारी बांगो परियोजना,राकेश सोनी उप अभियंता को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्यों को याद करते हुए शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह व अभियंता रत्न से सम्मानित किया गया।

एरिया ऑफिसर आयोजन प्रमुख अलका अग्रवाल
Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...