बिलासपुर

जिले के सबसे बड़े सोंठी जंगल में बे-खौफ हरे-भरे सागौन के पेड़ो की हो रही है अवैध कटाई…@

20 से ज्यादा सागौन के पेड़ को काटकर ले गए वन तस्कर

कशिश न्यूज|सीपत

बिलासपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोंठी सर्किल के जंगल में इमारती पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। मोटे-मोटे सागौन के पेड़ को काटकर तस्कर जंगल से ट्रेक्टर और पिकअप में भरकर ले गए है, वाहनों के निशान अभी भी वहां मौजूद है। जंगल मे पेड़ो के स्थान पर जगह-जगह सिर्फ ठूठ ही नज़र आ रही है। जानकारी के बावजूद अब तक इस मामले पर वन विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नही की है।

                             बता दें कि सीपत तहसील के सोंठी सर्किल स्थित बर प्लॉट व बिटकुला बिट के जंगल मे 20 से अधिक हरे-भरे सागौन के पेड़ो की अवैध रूप से कटाई हुई है। मौके पर मिले वाहनों के पहिये के निशान अनुसार तस्कर पिकअप, ट्रेक्टर जैसी बड़ी माल वाहक गाड़िया लेकर जंगल के अंदर पहुंचे थे। और डीजल आरी मशीन से काटकर बड़े-बड़े इमारती सागौन के पेड़ ले गए। जिन स्थानों पर इमारती लकड़ियों की अवैध कटाई हुई है वह जगह सोंठी-नवापारा मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। बावजूद इसके पेड़ो के कटाई की भनक किसी को भी नही लगी। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी अब तक तस्करों को पकड़ने कोई ठोस कदम नही उठाया गया है।

जंगल पहुंचे भाजपा नेता दिलेन्द्र विभागीय अधिकारियों को दी जानकारी

सोंठी जंगल में बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ो की कटाई की जानकारी जब क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल को मिली तो उन्होंने अन्य नेताओं के साथ मौका मुआयना करने जंगल पहुंचे। मौके पर सिर्फ सागौन पेड़ के कटे अवशेष मिले। आसपास ट्रेक्टर,पिकअप सहित अन्य वाहनों के पहियों के निशान मिले। दिलेन्द्र ने कहा कि यहां के अधिकारियों से जंगल की रखवाली नही हो पा रही है। या फिर सागौन की तस्करी होने की जानकारी विभाग को है।

वन विभाग ठूठ में नम्बर लिखकर अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं

शासन द्वारा हर साल करोड़ो रुपए खर्च कर जंगल और मैदानी इलाकों मे बड़ी संख्या में पौधारोपण करके पर्यावरण को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन वन विभाग की उदासीनता और मनमानी के चलते जंगल के मौजूदा पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से हो रही है. लकड़ी माफिया लगातार जंगल मे पेड़ों की कटाई करके वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इधर वन विभाग सोंठी जंगल मे पेड़ कटने के बाद बचे हुए हिस्से पर नंबर लिखकर अपना कर्तव्य पूरा करने प्रयास रही हैं।

मामले की जांच कराई जाएगी: डीएफओ

सोंठी सर्किल में सागौन पेड़ो की अवैध कटाई होने की जानकारी देते हुए बिलासपुर डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने कहा कि उसकी जांच के लिए उड़नदस्ता टीम को निर्देशित किया है साथ ही ग्राम बिट की जांच भी कराई जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए......