बिलासपुर

भाजपा संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला सम्पन्न…$ लक्ष्य ध्यान में रखकर सदस्यता अभियान चलाएंगे बीजेपी के कार्यकर्ता- प्रभारी अग्रवाल

कशिश न्यूज़|सीपत

भारतीय जनता पार्टी विश्व में एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसके जनवरी से लेकर दिसंबर तक संगठन की कार्य योजना के अनुसार कार्यक्रम होते हैं और उसका परिणाम आज यह है कि हम पूरी दुनिया में सबसे बड़े एक राजनीतिक दल के रूप खड़े हैं। सदस्यता अभियान को लेकर मोर्चा के सभी अध्यक्षों ने अपना लक्ष्य निर्धारित किया है। बीच में कोरोना और चुनावों के कारण रुका यह अभियान अब फिर से शुरू होने जा रहा है। हम सभी को पुनः सदस्य बनना है और बनाना भी है। यह बात भाजपा सदस्यता अभियान के मस्तूरी विधानसभा प्रभारी जिला भाजपा मंत्री अवधेश अग्रवाल ने गुरुवार को सीपत भाजपा मंडल में आयोजित संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

विधानसभा के प्रभारी अग्रवाल ने भाजपा कार्यर्ताओं को बताया कि आगामी 2 सितंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के सदस्य बनने के साथ होगी। फिर 4 सितंबर से जिलों के सदस्यता अभियान में सभी मोर्चा के उस जिले में रहने वाले सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, एक साथ पूरे 35 जिलों से सदस्यता अभियान की शुरुआत एक साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने पिछले लक्ष्य को पार करें और इस बार सभी मोर्चा प्रकोष्ठ भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को भी टास्क के साथ सदस्य बनाने लक्ष्य दिया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारिकेश पांडेय ने कहा कि सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगा। पहला चरण अब 2 सितम्बर से शुरू होगा। 2 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 6 से 17 सितम्बर तक यह अभियान बूथ स्तर पर चलाना है। हमें सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक सदस्य बनाना है और देश को भाजपा की एक मजबूत सरकार प्रदान करना है। उन्होंने कहा आज दुनिया की नजरें भारत पर है। देश-विरोधी ताकतें और अलगाववादी तत्व भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें हम सफल नहीं होने देंगे। भाजपा के लिए देश प्रथम है। देश को प्रथम रखकर कार्य करने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी है। कार्यशाला को मंडल प्रभारी यदुराम साहू, मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने भी सम्बोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री रामनाथ तिवारी ने किया। वही कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ता का गमछा से सम्मानित किया गया।

इस दौरान मनहरण लाल यादव,मंडल महामंत्री अभिलेश यादव, रवीश गुप्ता, मन्नू सिंह ठाकुर, मदनलाल पटनवार, जिला पंचायत सभापती राहुल सोनवानी,शिव साहू, बलराम पटनवार,नागेश्वरी साहू, नंदनी साहू,कल्याणी साहू, दीपक शर्मा, शिव यादव, तुषार चंद्राकर, हरिकेश गुप्ता,डॉ संतोष पटनवार, रमन गिरी गोस्वामी एमनलाल साहू, ललित यादव,पुरुषोत्तम साहू,मनीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सीपत भाजपा मंडल संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...