क्राइम

कैंची के हमले से घायल संतराम की इलाज के दौरान मौत,आरोपी पहले ही जेल में..अब जुड़ेगी हत्या की धारा….

@ रियाज़ अशरफी

सीपत। कैंची के हमले से घायल संतराम केंवट ने सिम्स अस्पताल बिलासपुर में बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया है। हमले के आरोपी को दो दिन पहले ही पुलिस ने शिवरीनारायण से धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सिम्स से मर्ग डायरी आने के बाद हत्या की धारा जुड़ेगी।

                  बता दें कि सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया में रविवार की रात आरोपी इंद्रपाल भारद्वाज पिता स्व. गंगाराम भारद्वाज और मृतक संतराम केंवट के बीच लकड़ी के बिक्री की राशि 120 रुपये के बंटवारे को लेकर आरोपी के घर मे दोनों के बीच विवाद हो गया था घर मे रखे कपड़ा काटने की कैंची से आरोपी इंद्रपाल भारद्वाज ने मृतक संतराम केंवट के पेट मे प्राणघात हमला कर दिया प्रहार इतना भयानक था कि हमले में मृतक के पेट से अतड़ी बाहर आ गई। घायल युवक को परिवार वालो ने पुलिस वाहन 112 के माध्यम से बिलासपुर सिम्स में भर्ती करा दिया था जहां उसका इलाज चल रहा था। इधर आरोपी घटना को अंजाम देकर रात में ही फरार हो गया था।

गिरफ्तार आरोपी इंद्रपाल भारद्वाज

परिजनों की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध धारा 307 भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया गया। और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई। इस बीच सोमवार की देर रात पुलिस को आरोपी के बड़ी मां के घर ग्राम सलखन, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में छिपे होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम सलखन में गिरफ्तार किया गया।

इधर घायल संतराम केंवट की सिम्स में इलाज के दौरान घटना के तीन दिन बाद बुधवार की सुबह मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले के विवेचक एएसआई शिव बक्साल, प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल दाखिल किया जा चुका है। मर्ग डायरी आने के बाद हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...