राजनीति

भगवान परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतिया पर अंकित गौरहा ने दी बढ़…कहा इनके आदर्श युगों-युगों तक मानव जाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे

बिलासपुर। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ,सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की कामना की है। गौरहा ने कहा कि अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

यह दिन दान-पुण्य वाला तथा सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिस प्रकार भगवान परशुराम जी ने अन्याय और अत्याचार का अंत किया,उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में छुपी बुराइयों का अंत कर सच्चाई के मार्ग पर चलना चहिए।उन्होंने आगे कहा की भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना गया है। परशुराम जी शास्त्र एवं शस्त्र दोनों विद्या के महान ज्ञाता और अन्याय का विरोध कर पीड़ितों की सहायता करने वाले भगवान है। भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे। अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे। आज उनका जन्मोत्सव संपूर्ण मानव जाति को उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देती है।

भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ी सरयूपारिय द्विज परिवार सेवा समिति राजकिशोर नगर के द्वारा भगवान परशुराम जी के प्रतिमा अनावरण पर व ब्रह्मण युवा आयाम के द्वारा आयोजित महाआरती व भंडारा के आयोजन में जिला पंचायत सभापति गौरहा ने सम्मिलित होकर विप्रजनों को शुभकामनाएं दी व उनका आशीर्वाद लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...